हे पवन पुत्र बजरंगी, तेरी कृपा मैं पाऊं

Oct 13, 2025 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - दोपहर से शुरु हुई प्रसादी देर शाम तक चली, हवन के बाद शाम को हुआ भजन संध्या का आयोजन

हे पवन पुत्र बजरंगी, तेरी कृपा मैं पाऊं

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मथुरा रोड स्थित श्री सालासर बालाजी मंदिर में रविवार का दिन बालाजी के भजनों के नाम रहा। गायकों ने एक के बाद एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्री सालासर बालाजी सेवा समिति द्वारा मंदिर का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे सीए हर्ष सिंघल, ज्ञान प्रकाश गोयल, विष्णु अग्रवाल, हरिओम मित्तल ने किया। दोपहर 4 बजे से कानपुर से आए मुकुल बंधु ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ पढ़ना जो शुरू किया। सभी भक्त भक्तिभाव से भर गए। शाम 6 बजे से बालाजी का जो गुणगान भजनों के माध्यम से किया तो सभी भक्तगण झूमन-नाचने से खुद को रोक नहीं पाए।

गायकों ने बालाजी महाराज तुम्हारे दर का मैं सरवैंट हुआ, हे पवन पुत्र बजरंगी तेरी कृपा में पाऊ, अलीगढ़ में बैठा बाबा जग में बेजोड़ है, म्हारो बेढ़ो पार लगा दीजो सालासर महाराज, डंगा श्रीराम का, डंका हनुमान जैसे कई गीत प्रस्तुत किए। मंदिर प्रांगण को फूलों से बहुत ही भव्य तरीके अयोध्या की थीम पर सजाया गया। बालाजी महाराज का फूल बंगला बहुत ही सुंदर सजाया गया। कार्यक्रम में सलासर धाम राजस्थान के मुख्य सेवादार पुजारी विकास शर्मा सम्मलित हुए। दोपहर दो बजे से भक्तों का प्रसादी शुरू हुई जो कि शयन आरती तक निरंतर चलती रही। कार्यक्रम में अध्यक्ष अजय अग्रवाल, रजनीकांत शर्मा, श्याम सुंदर वार्ष्णेय, विष्णु अग्रवाल, ललित सिंघल, ज्ञान प्रकाश गोयल, वीरेंद्र शर्मा, संजय अग्रवाल, पवन गुप्ता, छोटेलाल शर्मा, आकाश गंगल, प्रवीन गर्ग, प्रदीप शर्मा, गोविंद वार्ष्णेय, अंकुर अग्रवाल, केके शर्मा, अंकित अग्रवाल, नितिन शर्मा, विपिन शर्मा उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;