Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsInternational Snakebite Awareness Day Importance of Timely Diagnosis and Treatment

सर्पदंश के उपचार की जानकारी दी

Aligarh News - अलीगढ़ में जेएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभाग ने अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस का आयोजन किया। विशेषज्ञों ने समय पर निदान और उपचार के महत्व पर जोर दिया। डीन प्रो. मोहम्मद हबीब रजा ने आपात...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Tue, 23 Sep 2025 09:56 PM
share Share
Follow Us on
 सर्पदंश के उपचार की जानकारी दी

अलीगढ़। जेएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने समय पर निदान, उपचार और रोकथाम के महत्व पर जोर दिया। मुख्य अतिथि डीन प्रो. मोहम्मद हबीब रजा ने ऐसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए संस्थागत तैयारी की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो. ख्वाजा सैफुल्लाह जफर ने कहा कि मानसून में सांप के काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने इसके कारणों, फैलाव और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। डॉ. अहमद रजा ने मरीजों के नैदानिक प्रबंधन पर प्रस्तुति दी। जागरूकता बढ़ाने के लिए सर्पदंश पीड़ित मरीज का टेस्टिमोनियल वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।