कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस में वैश्विक शोध और नवाचार की झलक

Apr 08, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - अलीगढ़ में एएमयू के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इमर्जिंग कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस (आईसीईसीआई-2026) में वैश्विक शोध और नवाचार की झलक देखने को मिली। प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के महत्व पर जोर दिया। सम्मेलन में 603 शोध पत्रों में से 75 का चयन किया गया और 10 ट्रैक में प्रस्तुतियां दी गईं।

कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस में वैश्विक शोध और नवाचार की झलक

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इमर्जिंग कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस (आईसीईसीआई-2026) में कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस में वैश्विक शोध और नवाचार की झलक की झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने उच्च शैक्षणिक मानकों के साथ बड़े स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने के लिए विभाग की सराहना की। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई तकनीकों को अधिक सुलभ और समाज के लिए उपयोगी बनाना जरूरी है। प्रो. मोहम्मद अथर अंसारी ने शैक्षणिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया और छात्रों व शोधकर्ताओं को कंप्यूटर साइंस के विकसित होते क्षेत्र में गंभीरता से योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कॉन्फ्रेंस रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए प्रो. आसिम जफर ने बताया कि 2026 संस्करण में लगभग 603 शोध पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से कड़े तीन-स्तरीय मूल्यांकन के बाद केवल 75 का चयन किया गया। सम्मेलन में 10 समानांतर ट्रैक और 67 प्रस्तुतियां हाइब्रिड मोड में आयोजित की गईं। समापन सत्र में एएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज मुख्य अतिथि, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. मोहम्मद अथर अंसारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एएमयू के रजिस्ट्रार और कॉन्फ्रेंस चेयर प्रो. आसिम जफर, कंप्यूटर साइंस विभाग के चेयरपर्सन और कॉन्फ्रेंस के जनरल चेयर प्रो. अरमान रसूल फरीदी तथा डॉ. मोहम्मद साजिद भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।