ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़ गांवों में खेल मैदान को तहसीलों से जुटाई जा रही जानकारियां

गांवों में खेल मैदान को तहसीलों से जुटाई जा रही जानकारियां

-खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने तहसीलों से मांगी खेल मैदान की जानकारी-मैदान में बाउंड्रीवाल, चेजिंग रूम आदि का कराया जाएगा निर्माणफोटो संख्या :अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सीएम के फरमान के बाद खेल एवं...

 गांवों में खेल मैदान को तहसीलों से जुटाई जा रही जानकारियां
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Fri, 01 Jan 2021 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

सीएम के फरमान के बाद खेल एवं युवा कल्याण विभाग गांवों में खेल मैदान की जानकारी एकत्रित करने में जुट गया है। विभाग की ओर से सभी तहसीलों से गांवों कें खेल मैदान की सूची मंगाई जा रही है। जहां खेल मैदान हैं, उन्हें विभाग मनरेगा के तहत विकसित करने का कार्य शुरू कराएगा। खेल मैदान में चाहरदिवारी के साथ ही चेजिंग रूम बादि बनाया जाएगा। यही नहीं जहां मैदान नहीं है, वहां के लिए विभाग सभी बीडीओ को जमीन मुहैया कराने के लिए पत्र लिखेगा।

ग्रामीण इलाकों में खेल को बढ़ावा देने के साथ ही बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। दो दिन पहले हुई वीसी में युवक मंगल दल के सदस्यों ने ग्रामीण इलाकों में खेल मैदान होने और कोई सुविधा न होने की बात सीएम को वीसी में बताई थी। जिसके बाद से सीएम ने अधिकारियों से ग्रामीण स्तर पर खेल मैदान की जांच करने को कहा था। इसके बाद से खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी हरिप्रेम ने सभी तहसीलों को पत्र लिख कर खेल मैदान वालों गांवों की जानकारी मांगी है। यहां से मिली जानकारी के बाद से विभागीय अधिकारी इन ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि मनरेगा के तहत गांवों में खेल मैदान विकसित किया जाएगा।

आधा एकड़ जमीन में विकसित होगा गांव में खेल मैदान

अलीगढ़। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि गांवों में खेल मैदान केलिए आधा एकड़ जमीन की आवश्यकता होती है। मनरेगा के तहत खेल मैदान विकसित होंगे। इस खेल मैदान में बैरिकेटिंग, समतलीकरण, चेंजिंग रूम आदि का निर्माण कराया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें