इंदिरा मार्केट का छज्जा गिरने से बाल बाल बचे लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

जर्जर भवन को लेकर आवास विकास व नगर निगम में व्यापारियों ने की थी शिकायत

इंदिरा मार्केट का छज्जा गिरने से बाल बाल बचे लोग

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे रोड वार्ड 10 में बुधवार की सुबह इंदिरा मार्केट का जर्जर छज्जा गिर गया। इससे लोग बाल बाल बच गए। गनीमत रही कि छज्जा गिरने के दौरान उधर से कोई गुजर नहीं रहा था। आंधी आने के कारण छज्जा सड़क पर गिर गया। स्थानीय नागरिकों ने इसकी शिकायत आवास विकास व नगर निगम से की थी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। भाजपा नेता व वार्ड 10 सराय दीनदयाल की पार्षद अंशु अग्रवाल के पति मनीष अग्रवाल बूल ने इंदिरा मार्केट का छज्जा गिरने का फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने वार्ड में एक हादसा होने की बात लिखी है।

हालांकि गनीमत रही कि जिस समय इंदिरा मार्केट का छज्जा गिरा उस समय नीचे कोई नहीं था। अगर नीचे कोई होता तो चोटिल हो जाता। हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। मार्केट काफी सालों से जर्जर पड़ी है। मार्केट की मरम्मत कराई जाए या फिर जर्जर हिस्से को ध्वस्त कर नए सिरे से निर्माण कराया जाए। भाजपा नेता मनीष अग्रवाल बूल की मानें तो आवास विकास व नगर निगम में शिकायत की गई थी, लेकिन इसको लेकर संज्ञान नहीं लिया गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।