जंग के जख्म: कई मुल्कों में फंसे अलीगढ़ के लोगों की मदद को प्रशासन सक्रिय

Mar 03, 2026 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - जिले में शुरू किया जा रहा इमरजेंसी वॉर कंट्रोल रूम, डीएम की निगरानी में एकत्रित की जा रही जानकारी

जंग के जख्म: कई मुल्कों में फंसे अलीगढ़ के लोगों की मदद को प्रशासन सक्रिय

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। मध्य पूर्व के देशों में गहराते युद्ध के संकट के बीच वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। युद्ध क्षेत्र में अलीगढ़ के कई लोग हैं। उनके परिजन की सुविधा के लिए विशेष इमरजेंसी वॉर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इन कंट्रोल रूम के माध्यम से खाड़ी देशों में फंसे लोग और भारत में मौजूद उनके रिश्तेदार किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं। डीएम संजीव रंजन के निर्देश पर आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया है। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि इस कंट्रोल रूम का उद्देश्य संकट की घड़ी में लोगों को त्वरित मदद और सही जानकारी मुहैया कराना है।

उन्होंने कहा कि दुबई, कतर, इस्राइल, ईरान और अन्य खाड़ी देशों में रह रहे हमारे नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं, जिसके बाद संबंधित दूतावास के माध्यम से उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय लोग भी अपने परिजन की कुशलता जानने या उन्हें वापस लाने के लिए इन नंबरों का उपयोग कर सकते हैं। 0-देश वार हेल्पलाइन नंबर देश/शहर | हेल्पलाइन नंबर / WhatsApp | ईमेल आईडी | इस्राइल (तेल अवीव) 972-54-7520711, 972-54-2428378 cons1.telaviv@mea.gov.in फलस्तीन (रामल्लाह) 970592916418 cons.ramallah@mea.gov.in ईरान (तेहरान) 989128109115, 989128109109 सऊदी अरब (रियाद) 800 247 1234 (Toll Free), 966-542126748 cw.riyadh@mea.gov.in संयुक्त अरब अमीरात 800-46342 (Toll Free), 971543090571 ca.abudhabi@mea.gov.in कतर (दोहा) 00974-55647502 cons.doha@mea.gov.in ओमान (मस्कट) 80071234 (Toll Free), 96898282270 cw.muscat@mea.gov.in इराक (बगदाद) 964 771 651 1185, 964 770444 4899 cons.baghdad@mea.gov.in कुवैत 96565501946 community.kuwait@mea.gov.in जॉर्डन 00962-770 422 276 बहरीन 00973-39418071 0-दूतावासों के माध्यम से मिलेगी सीधी मदद प्रशासन के अनुसार, तेल अवीव, मस्कट, जेद्दा, दोहा, बहरीन, रियाद, बगदाद, अम्मान और कुवैत सिटी स्थित भारतीय दूतावासों को सक्रिय कर दिया गया है। डीएम ने अपील की है कि युद्ध क्षेत्र में रह रहे लोग अनावश्यक बाहर न निकलें और दूतावास के निर्देशों का पालन करें। किसी भी अप्रिय स्थिति में इन नंबरों पर तत्काल सूचना दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।