ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़डेंगू के मरीज बढ़ने से प्लेटलेट की मांग में इजाफा

डेंगू के मरीज बढ़ने से प्लेटलेट की मांग में इजाफा

अलीगढ़ जिले में बुखार के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, साथ ही डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स की भारी कमी दर्ज की जा रही है। परिजन प्लेटलेट्स के लिए डोनर और ब्लड बैंक के चक्कर लगा रहे...

डेंगू के मरीज बढ़ने से प्लेटलेट की मांग में इजाफा
कार्यालय संवाददाता,अलीगढ़ । Sun, 19 Sep 2021 06:29 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

अलीगढ़ जिले में बुखार के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, साथ ही डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स की भारी कमी दर्ज की जा रही है। परिजन प्लेटलेट्स के लिए डोनर और ब्लड बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लकिन बा मुश्किल ही प्लेटलेट्स तीमारदारों को मिल पा रहा है। बता दें कि अलीगढ़ जिले में सिंतबर माह में 60 से अधिक डेंगू के मरीज आ चुके हैं। 
डेंगू प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए प्लाज्मा की मांग भी बढ़ी है। डेंगू के कुछ मरीजों को सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की जरूरत होती है। इसमें डोनर से तत्काल प्लेटलेट्स लेकर डेंगू के मरीज को दिया जाता है। डॉ. एसके वर्मा के मुताबिक डेंगू संक्रमित मरीज के प्लेटलेट्स 10 हजार से कम हो और मुंह, नाक या शौच के रास्ते रक्त आने लगे या दिमाग में रक्त स्राव होने लगे तो मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाए जाते हैं। जब भी रेंडम डोनर से प्लेटलेट्स लिए जाते हैं तो अलग अलग लोगों के प्लेटलेट्स मरीज को चढ़ाए जाते हैं। इसमें मरीज की प्लेटलेट्स बढ़ने की क्षमता कम रहती है। जबकि सिंगल डोनर प्लेटलेट्स प्रक्रिया इस तरह होती है कि एक ही व्यक्ति से ज्यादा मात्रा में प्लेट्लेट्स मिल जाता है। इससे मरीज के प्लेटलेट्स ज्यादा बढ़ते हैं और लंबे समय तक बने रहते हैं। यह प्लेटलेट्स उस डोनर से लिया जाता है, जिसके प्लेटलेट्स ढाई लाख से अधिक होते हैं। 

एक मरीज का प्लेटलेट्स सिर्फ सात हजार
जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज की प्लेटलेट्स सात हजार तक आ गए। डॉक्टरों तत्काल प्लेटलेट्स की व्यवस्था करने को परिजनों को बोला। जैसे तैसे जिला अस्पताल व अन्य जगहों से चार पैकेट प्लेटलेट्स का व्यवस्था हुई। रातभर में चार यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ने के बाद मरीज का प्लेटलेट्स 17 हजार तक पहुंच चुका है। अभी और प्लेट्लेट्स चढ़ाया जा रहा है। 

इन क्षेत्रों में हैं डेंगू की मरीज
सितंबर माह में डेंगू का प्रकोप भयावह हुआ है। शहर के भुजपुरा, नगला बरौला, आलमपुर कायस्थान, सराय मिया, निरंजनपुरी, नगला मसानी, लेखराज नगर, दुबे का पड़ाव, वसुंधरा एनक्लेव, रसलगंज, राजेन्द्र नगर बन्ना देवी, दतावली छर्रा, काशीराम आवास, स्वर्ण जयंती नगर, तुर्कमान गेट, ट्यूबेल नगर कॉलोनी, बदरबाग, पत्थर बाजार, जयगंज, व सहारा कला इगलास, महेन्द्र नगर, गंभीर पुरा, नगला कलार, शाहजमाल, जंगलगढ़ी, नौरंगाबाद छावनी व शाहपुरा हरदुआगंज, नगला माली, नगला मसानी व जोहरा बाग, रसलगंज, होली चौक क्षेत्र में अब तक 60 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। 

अलीगढ़ के डेंगू के मरीजों की प्लेटलेट्स की कमी देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल के ब्लडबैंक से प्रतिदिन छह से सात यूनिट प्लेटलेट्स मरीजों को दिया जा रहा है। साथ ही कोई डोनर लेकर आता है तो तत्काल प्लेटलेट्स बनाने की प्रक्रिया की जाती है। प्लेटलेट्स को पांच दिनों से अधिक रखा नहीं जा सकता है। 
डॉ. राम किशन, सीएमएस जिला अस्पताल
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें