अतरौली में दूसरे दिन भी प्रतियोगियों ने दिखाये जौहर

अतरौली में दूसरे दिन भी प्रतियोगियों ने दिखाये जौहर

संक्षेप:

Aligarh News - n विधायक खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ n नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम अतरौली, संवाददाता। विधायक

Dec 10, 2025 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

n विधायक खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ n नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम अतरौली, संवाददाता। विधायक खेल स्पर्धा स्थानीय वीरंगना अवंतीबाई महाविद्यालय अतरौली में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग अलीगढ़ के तत्वाधान में आयोजित किया गया। आज के कार्यक्रम मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने सर्वप्रथम सरस्वती सममुख दीप प्रज्ज्वलित एवं माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा माँ सरस्वती वंदना एवं स्वागतगान, संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए । सर्वप्रथम क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार एवं डॉ . राकेश कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा धवजारोहण एवम मार्च पास्ट सलामी व शपथ लेकर कार्यक्रम की विधिवत घोषणा की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

400 मीटर बालिका दौड को हरी झंडी दिखाकर खेल का आरंभ किया। प्रतियोगिता का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार द्वारा किया गया l कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नीतेंद्र सिंह एव विजय प्रकाश भारद्वाज द्वारा किया गया। आज का कार्यक्रम जिला व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार शर्मा एव जिला व्यायाम शिक्षिका कुमकुम सिंह नीराज सिंह, प्रदीप कुमार, गजेंद्र सिंह सतीश कुमार , प्रमोद गौड, भानु प्रताप सिंह, योगेश निगम, मनोज कौशिक, हिमांशु सिंह, अनिल श्रीवतास्तव, दीपक कुमार, कुलदीप कुमार, राम अवातर सिंह, वेद प्रकाश के अलावा शिक्षक/ शिक्षिका एवं खेल अनुदेशकआदि उपस्थित रहे। प्रमाण-पत्र दिए अतरौली। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत अतरौली विधानसभा में चिन्हित 1089 15 आयु वर्ग के असाक्षरों कुछ चिन्हित कर विशेष प्रशिक्षण केंद्र पर नोडल शिक्षक के माध्यम से शैक्षिक सपोर्ट प्रदान कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है इसी के क्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा सांकेतिक रूप में कुल 15 प्लस आय वर्ग के असाक्षरों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। साथ ही अधिक से अधिक से असाक्षरों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े जाने का प्रयास किया जाए। जिसमें जूनियर वर्ग सीनियर वर्ग सब जूनियर वर्ग बालक एवीएन बालिका कल यहां शादी में 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 800 मीटर 1500 मीटर गोला फेंक ऊंची कूद लंबी कूद कबड्डी वालीबॉल कुश्ती आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।