Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsInauguration of MP Sports Festival in Khair A Platform for Young Athletes
खैर में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

खैर में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

संक्षेप:

Aligarh News - खैर में सांसद खेल महोत्सव का द्वितीय चरण मंगलवार को खुशीराम महाविद्यालय के खेल मैदान पर शुरू हुआ। सांसद सतीश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती, और अन्य खेलों की स्पर्धाएं होंगी। यह आयोजन युवाओं को नया मंच और अवसर प्रदान करता है।

Dec 03, 2025 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

खैर में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ खैर, संवाददाता। सांसद खेल महोत्सव के द्वितीय चरण की खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ मंगलवार को खुशीराम महाविद्यालय के खेल मैदान पर अत्यंत आकर्षक और अनुशासित माहौल में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय गीत के स्वर के बीच आकाश में गुब्बारे छोड़कर उद्घाटन किया गया। सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसकी सलामी मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम, जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह,पालिका चेयरमैन संजय शर्मा ने ली। शपथ ग्रहण समारोह जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत गौतम द्वारा सम्पन्न कराया गया। दो दिसंबर से पांच दिसंबर तक चलने वाली इस भव्य प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, पंजा कुश्ती, खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रतियोगिता की तकनीकी व्यवस्थाएं जिला क्रीड़ा अधिकारी राममिलन व उनकी टीम द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से संचालित की गईं। कार्यक्रम का संचालन मज़हर उल कमर ने किया। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया विज़न और सरकार की आधुनिक खेल नीति ने भारत के युवा खिलाड़ियों को एक नया मंच, नई दिशा और नए अवसर दिए हैं। खैर क्षेत्र की प्रतिभा किसी से कम नहीं है। यहाँ के युवाओं में अपार क्षमता है और सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजनों से इन प्रतिभाओं को निखरने का सुनहरा मौका मिलता है। मैं खैर के हर खिलाड़ी से कहना चाहता हूं आपका हर पसीना देश की ताकत है, और आपका हर प्रयास नए भारत की पहचान बनेगा।