अटल आवासीय विद्यालय में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ
अलीगढ़ में प्रवीण योजना के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में एक आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि यह विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बन रहा है। बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगे।

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार की ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में आधुनिक कंप्यूटर लैब का रविवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम ने फीता काटकर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनकर उभर रहा है। स्थापित बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशन के कंप्यूटर सेंटर की स्थापना से विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, कंप्यूटर कौशल और डिजिटल तकनीकों से जुड़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशन सेंटर के डायरेक्टर मनीष शर्मा ने बताया कि इस डिजिटल सेंटर के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान के साथ कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अवध बघेल ने विद्यार्थियों से डिजिटल स्किल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और तकनीकी दक्षता हासिल कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उप श्रम आयुक्त नदीम अहमद, आशीष अवस्थी, उप प्रधानाचार्य संजय यादव, वीपी जादौन, सुमित तोमर, विपिन यादव, कंवलजीत सिंह, मोहित वर्मा आदि उपस्थित रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Lokesh Sharmaसंक्षिप्त परिचय लोकेश शर्मा पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान समूह) में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
लोकेश शर्मा प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं और प्रमुख रूप से स्वास्थ्य विभाग देख रहे हैं। खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने पाठकों की रुचि और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ बनाई है।
कार्य यात्रा
लोकेश शर्मा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। वर्ष 2010 से 2013 तक हाथरस में सक्रिय संवाददाता रहे। इसके बाद अलीगढ़ में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्य करते हुए लगभग छह वर्षों तक अपराध और न्यायालय संबंधी विषयों की गहन रिपोर्टिंग की। जनवरी 2025 से वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पिछले एक साल में तीन अभियान चलाए, जिनका व्यापक असर हुआ।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि एवं रिपोर्टिंग क्षेत्र
राजनीति शास्त्र में स्नातक और जनसंचार में परास्नातक शिक्षा ने उन्हें राजनीति और पत्रकारिता की समझ का संतुलित दृष्टिकोण प्रदान किया। विभिन्न विषयों पर पकड़ के साथ वे कृषि, चिकित्सा अनुसंधान और स्वास्थ्य विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सत्यापित व अनुसंधान आधारित व्याख्यात्मक समाचार लिख रहे हैं।
विजन
लोकेश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता की वास्तविक शक्ति तथ्यपरकता और विश्वसनीयता में निहित है। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


