राम मंिदर में लगे बाबूजी की मूर्ति: साक्षी
Aligarh News - 22 फरवरी को गांव ढैंकुरा में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मूर्ति का अनावरण किया गया। सांसद साक्षी महाराज ने उनकी योगदान को याद किया और कहा कि अयोध्या का राम मंदिर तब अधूरा है जब तक बाबूजी की मूर्ति वहां नहीं लगाई जाती। उन्होंने भारत रत्न देने की मांग भी की।

राम मंिदर में लगे बाबूजी की मूर्ति: साक्षी गोधा, संवाददाता। कस्बा गोधा क्षेत्र के गांव ढैंकुरा में 22 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज ने कल्याण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य स्वरूप उनकी देन है। अयोध्या का मंदिर तब तक अधूरा है, जब तक कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल बाबूजी की मूर्ति वहां नहीं लग जाती और सरकार से मांग रखी कि बाबूजी कल्याण सिंह भारत रत्न देने से भारत रत्न का मान बढ़ेगा। आयोजन में सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज और पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू,अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, हाथरस अनूप प्रधान, विधायक ठा. जयवीर सिंह, प्रवीण राज सिंह, सौरभ सिंह, रामसखी कठेरिया, साहब सिंह राजपूत, विधायक राजकुमार सहयोगी, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल लाला, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, रघुराज सिंह ने जिला पंचायत द्वारा निर्मित कल्याण पार्क का भी उद्घाटन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


