Aligarh News: सीएलएफ कार्यालय पर कब्जे को लेकर महिला समूहों में विवाद, थाने पहुंचा मामला

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: n अवैध कब्जे व मनमानी का लगाया आरोप n नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने दर्ज कराई शिकायत जट्टारी, संवाददाता।

Aligarh News: सीएलएफ कार्यालय पर कब्जे को लेकर महिला समूहों में विवाद, थाने पहुंचा मामला

Aligarh News: n अवैध कब्जे व मनमानी का लगाया आरोप n नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने दर्ज कराई शिकायत

जट्टारी, संवाददाता। विकास खंड टप्पल के गांव मालव में संचालित प्रेरणा आजीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के कार्यालय पर अवैध कब्जे और मनमानी का आरोप लगाते हुए नई निर्वाचित अध्यक्ष पूजा बैंसला और अन्य महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, मामला बीते 16 जुलाई को सामने आया जब पद से हटाए गए पुराने पदाधिकारियों ने कथित तौर पर कार्यालय का ताला बदल दिया और सरकारी अभिलेखों को अपने कब्जे में ले लिया。

चुनाव प्रक्रिया का विवरण

शिकायती पत्र के अनुसार, बीते 24 जून 2026 को ब्लॉक प्रमुख और सहायक विकास अधिकारी की उपस्थिति में सीएलएफ के नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ था। इस चुनाव में पूजा बैंसला को अध्यक्ष और कुसुम शर्मा को सचिव एवं कुसुम शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया था। नई अध्यक्ष का आरोप है कि चुनाव के बाद भी पुरानी सचिव और कोषाध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं एवं पुरानी टीम ने सीएलएफ ऑफिस पर अवैध कब्जा जमा रखा है और नई टीम को दफ्तर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इसके अलावा पुरानी टीम पर गलत नियमों के तहत वित्तीय लेन-देन करने और अभिलेखों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया है। जब नई अध्यक्ष पूजा बैंसला ने सामान शिफ्ट करने का प्रयास किया, तो पुरानी टीम द्वारा कार्यालय का ताला बदल दिया गया।

न्याय की गुहार

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा बैंसला ने बताया कि उनका सीएलएफ आठ वर्षों से चल रहा है, लेकिन पुरानी पदाधिकारी सरकारी धन का दुरुपयोग कर अपनी मनमानी कर रही हैं। उनका मुख्य मुद्दा यह है कि सीएलएफ कार्यालय को बैंक के पास स्थानांतरित किया जाना चाहिए, ताकि समूह की महिलाओं को वहां आने-जाने में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि पुरानी टीम ने उन्हें काम करने से रोकने की धमकी दी है, जिसके चलते वे अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही हैं। उन्होने मामले में थाना पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्यवाही की मांग की है।

सामान्य प्रश्न

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने किस कार्यालय पर शिकायत दर्ज कराई?
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा बैंसला ने प्रेरणा आजीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के कार्यालय पर शिकायत दर्ज कराई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।