छात्र-छात्राओं ने सीखे कृषि के गुर, जैव उर्वरक का लिया ज्ञान
Aligarh News - क्वार्सी कृषि फार्म में आईआईएमटी के बच्चों ने किया भ्रमण, जैविक खाद बनाने का जाना तरीका

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। आईआईएमटी कॉलेज के बीएससी बायो टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को क्वार्सी कृषि फार्म का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में जैव उर्वरक की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने मृदा स्वास्थ्य के बारे में जाना। शोध भूमि का भी भ्रमण किया। कॉलेज के मौलिक एवं व्यवहारिक विज्ञान संकाय में एक शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडलीय बायो फर्टिलाइजर प्रयोगशाला में पुष्पेंद्र सारस्वत ने विधार्थियों को बायो फर्टिलाइजर बनाने की विधि बताई। उन्होंने एजोला, एजेटोवैक्टर, राइजोवियम, पीएसवी के निर्माण व इस्तेमाल के बारे में बताया। इसके बाद डॉ. दिनेश कुमार ने बायो फोर्टिफिकेशन में आयरन और जिंक के अनुप्रयोगों को समझाया।
मंडलीय मृदा परिक्षण प्रयोगशाला में हरवीर सिंह ने एटॉमिक एब्जोरवेंस स्पेक्ट्रोफोट्रोस्कोपी की क्रियाविधि और अनुप्रयोगों की जानकारी दी। छात्रों ने मृदा के आर्गेनिक कार्बन परीक्षण, मृदा के पीएच का अध्ययन किया। अंत में संकाय प्रमुख डॉ. सुदीप तिवारी और यादराम वर्मा ने जैव उर्वरक व मृदा स्वास्थ्य के साथ अन्य जिज्ञासाओं का निवारण किया। इस अवसर पर डॉ. यूनुस, डॉ. उमेश, डॉ. गजराज सिंह, डॉ. ज्योती, डॉ. विजया, डॉ. तन्वी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


