Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsIIA Aligarh Chapter to Host Second Industrial Job Fair on December 29
तालानगरी में औद्योगिक इकाइयां आज लगाएंगी रोजगार मेला

तालानगरी में औद्योगिक इकाइयां आज लगाएंगी रोजगार मेला

संक्षेप:

Aligarh News - -आईआईए अलीगढ चैप्टर की ओर से दूसरे इंडस्ट्रियल रोजगार मेले का होगा आयोजन अलीगढ़,

Dec 28, 2024 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

-आईआईए अलीगढ चैप्टर की ओर से दूसरे इंडस्ट्रियल रोजगार मेले का होगा आयोजन अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तालानगरी में रविवार को इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। औद्योगिक इकाइयों में विभिन्न पदों पर खाली चल रहे पदों को भरने के लिए दूसरी बार इंडस्ट्रीयल रोजगार मेला लगाया जाएगा। इससे पहले भी एक बार तालानगरी में रोजगार मेला लगाया गया था।

आईआईए के चैप्टर चेयरमैन मनीष बंसल ने बताया कि दूसरे इंडस्ट्रियल रोजगार मेले का आयोजन 29 दिसंबर रविवार को तालानगरी स्थित वाइट सेल्स A -23 सेक्टर -2 में किया जाएगा। सुबह नौ बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक रोजगार मेला लगेगा। सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगी। जॉब फेयर के लिए आईआईए ने 50 से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेज डिग्री कॉलेज, आईटीआई के छात्रों को आमंत्रित किया है। बड़ी संख्या में इकाइयों ने जॉब फेयर में साक्षात्कार करने के लिए सहमति दी है। डिफेन्स कॉरिडोर से जुडी अग्रणी कंपनी प्रिसिशन एडवांस सिस्टम, दीप एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड, एक्सपोर्ट और हार्डवेयर सेक्टर से बजाज लॉक्स, हैरिसन लॉक, डोर सेफ इंडस्ट्रीज, क्राउन ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज , वेस्टल इंडस्ट्रीज, राजीव मेटल इंडस्ट्रीज, क्राउन हार्डवेयर, ग्लोब एक्सपोर्ट्, वाइट सेल्स शामिल होंगी। इंजीनियरिंग सेक्टर से जुड़ी जेएस डब्ल्यू इंटरप्राइजेज, किअन इंटरप्राइजेज, इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की रसिक इंफ़्रा , आर्ची इंडिया, ऑटोमोबाइल उद्योग से पवना इंडस्ट्रीज रोजगार देने के लिए मौजूद रहेगी। कंपनियां जरूरत के अनुसार योग्य व कुशल लोगों की भर्ती करेंगी। साक्षात्कार के बाद चयनित प्रतिभागियों को चयन पत्र दिया जायेगा। आईआईए के सचिव अलोक झा, मोहित गुप्ता व संभव जैन ने बतया कि यह दूसरा जॉब फेयर है। आईआईए दो वर्ष बाद करता है। उम्मदीवारों और कम्पनियों का पजीकरण नि:शुल्क है।