मां के सामने तमंचे के बल पर बेटी को बोला तीन तलाक

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

मां के सामने तमंचे के बल पर बेटी को बोला तीन तलाक

अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरसैयद नगर में दहेज न मिलने पर शौहर ने मां के सामने तमंचा रखकर बेटी को तीन तलाक बोल दिया। विरोध करने पर गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शौहर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोदपुर निवासी अदीना अरशद का निकाह नौ फरवरी 2024 को सरसैयद नगर निवासी जफर मसूद से हुआ था। आरोप है कि निकाह में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि बीते सोमवार को आरोपी ससुरालियों ने मारपीट कर दी। मायके पक्ष को पता चला तो मां पहंुच गई। तभी शौहर ने मां की कनपटी पर तमंचा रख दिया। गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इतना ही नहीं तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया। विरोध करने पर गला घोंटने का प्रयास किया। धक्का-देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शौहर जफर मसूद,वरका मरियम,हाजरा सिद्दीकी नय्यर हमीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीन तलाक का मामला सामने आया था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।