ऐसी होरी तोहे खिलाऊं, दूध छठी को याद दिलाऊं

Feb 28, 2026 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - वार्ष्णेय मंदिर में लठामार होली ने समा बांधा, अचलेश्वर महादेव मंदिर में हुई लठामार होली

ऐसी होरी तोहे खिलाऊं, दूध छठी को याद दिलाऊं

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रंगभरनी एकादशी पर शुक्रवार को शहर के मुख्य मंदिरों में होली का रंग चढ़ा रहा। शहर के श्री वार्ष्णेय मंदिर, श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर, बिहारी जी मंदिर में लठामार होली का भव्य आयोजन हुआ। मंदिरों में ब्रज की झलक दिखाई दी। राधा रानी की सखियों ने हुरियारों पर खूब लठ बरसाए। इस दौरान खूब हंसी-ठिठोली हुई। एक दूसरे को होली की बधाई दी गई। राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ नृत्य किया। जमकर गुलाल उड़ा। इस दौरान सबसे ज्यादा भगवान रंग उड़ाया गया। इस दौरान शहर के कई मंदिरों में होली के भव्य आयोजन हुए। श्री वार्ष्णेय मंदिर पर लठामार होली की धूम रही।

फूलों की होली और हर्बल रंग गुलाल के बीच श्री कृष्ण और बरसाने वाली राधा की भक्ति रस में डूबकर भक्त भजनों पर नृत्य करते रहे। मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि लठामार होली कार्यक्रम पारंपरिक रूप से ठाकुर जी की विशेष पूजा के साथ शुरु आ। महंत पं. मनोज मिश्रा, पं. महेश ब्रह्मचारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ठाकुर जी व राधा रानी का पूजन कराया। सतरंगी परिधानों मे ठाकुर जी के साथ-साथ सभी विग्रहों ने जब दर्शन दिए तो भक्त भाव विभोर हो गए। व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता, मार्गदर्शक एलडी वार्ष्णेय, अध्यक्ष धीरेंद्र ने सभी विग्रहों को गुलाल लगाकर होली कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भजन संध्या में राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ होली का आंनद दोगुना हो गया। कार्यक्रम में ब्रज का दृश्य देखने को मिला। राधा रानी की सखियां लहंगा पहनकर जब होली की तैयारियों में लगी हुईं थीं। ऐसे में ब्रज के हुरियारे उनपर रंग डालने आए। सखियों ने उन्हें देखा तो तुरंत लठ उठाया और कान्हा के साथ आए ग्वाल बालों, हुरियारों पर बरसा दिए। ग्वाल बालों ने भी अपना बचाव ढालों से किया। इस दौरान खूब हंसी ठिठोली हुई। कन्हैया के ग्वाल बाल और राधा रानी की सखियां होली का आंनद लेते रहे। होली के दौरान बरसाने के निवासियों ने सभी लोगों का स्वागत टोपी, अंग वस्त्र पहनाकर व स्वादिष्ट व्यंजनों से किया। भक्त राहुल स्क्रेप, कोषाध्यक्ष दिनेश ने बताया कि इस बर्ष श्री वार्ष्णेय मंदिर पर भगवा होली खेली गई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर मे भगवा गुलाल का प्रयोग किया। मंदिर परिसर भगवा रंग से रंग गया। कार्यक्रम में पार्षद अलका गुप्ता, सीमा, गुलाब चंद्र, किशोर वार्ष्णेय, राजेश सरकोंडा, सुभाष लिटिल, महेश ब्रह्मचारी, अमन गुप्ता, श्याम, नीरु वार्ष्णेय, पारस गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय जीतू, कृष्ण कुमार, कान्हा वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय बंटी, निखिल वार्ष्णेय शामिल रहे। ---- श्री अचलेश्वर मंदिर में दिखा बरसाना, खूब बरसे लठ प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को जन दर्पण सामाजिक संस्था द्वारा लठामार होली का आयोजन किया गया। इस उत्सव ने अलीगढ़ में ब्रज की जीवंत परंपरा और नंदगांव-बरसाने की होली की यादें ताजा कर दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रूसा हॉस्पिटल की डायरेक्टर लाजेश कुमारी ने राधा-कृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ किया। कहा कि होली का त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर है जो आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। संस्था के अध्यक्ष अनिल बजाज ने बताया कि फागुन मास में रंगभरनी एकादशी के आसपास का समय प्रेम और उल्लास का प्रतीक है। पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने बताया कि मंदिर परिसर में ढोल-मंजीरों की थाप पर फाग गीत गाए गए। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम की होली खेली। आयोजन को नंदगांव, वृंदावन और बरसाने की तर्ज पर तैयार किया गया। राधा की सखियां पारंपरिक लहंगा-चुन्नी में सजी दिखीं। वहीं कृष्ण के ग्वाल-बाल सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर लठामार होली खेलने उतरे। हुरियारों पर बरसती लाठियों और सुरक्षा के लिए ढालों के बीच हंसी-ठिठोली ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक गोविंद, कोल विधायक अनिल पाराशर, एलडी वार्ष्णेय, राजबहादुर गुप्ता, दुर्गेश वार्ष्णेय, राजेंद्र शर्मा, कान्हा, लोकेश शास्त्री, डॉ. हेमंत गुप्ता, सौरव माहेश्वरी, ओमप्रकाश वार्ष्णेय, दीपक साईं, हरजीत काका, सार्थक शर्मा, देवकी माहौर, विजेंद्र सैनी, पवन शीरा, राहुल वार्ष्णेय, विष्णू बंटी, रतन कुमार, ललित कुमार अतुल राजा, प्रीति वार्ष्णेय, राजू, बिल्ला, उषा वार्ष्णेय उपस्थित रहे। --- बिहारी जी मंदिर पर हुई लठामार होली पक्की सराय बिहारी जी मंदिर पर रंग भरनी एकादशी के उपलक्ष में लठमार होली का आयोजन हुआ। नंदगांव के हुरियारों पर राधा की सखियों ने प्रेम की लाठियां बरसाईं। छतों से लेकर सड़क तक हर कोना अबीर-गुलाल से सराबोर रहा। इस दौरान राधा-कृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। राजीव सेठ एड. ने 'रंगोत्सव 2026' को भव्य रूप देते हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। लठामार होली के आयोजन में पक्की सराय बरसाना बन गया। जहां नंदगांव के हुरियारों पर बरसाने की हुरियारिनों ने प्रेम की खूब लाठियां चलीं। मोहनलाल वर्मा ने बताया कि दिलीप वार्ष्णेय की तरफ से 11 लीटर दूध की ठंडाई का आयोजन किया गया। --- सिद्धिविनायक संग खेली रंगभरी होली अचलताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर में रंगभरनी एकादशी के अवसर पर भक्तों ने भगवान श्री गणेश के साथ फूलों की होली खेली। मंदिर महंत विनयनाथ महाराज ने बताया कि भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के बाद जब उनका ‘गौना’ हुआ, तब महादेव माता पार्वती को लेकर अपनी प्रिय नगरी काशी पहुंचे थे। वहां उनके स्वागत में शिवगणों, देवी-देवताओं और काशीवासियों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाया था। तभी से फाल्गुन शुक्ल एकादशी को ‘रंगभरी एकादशी’ के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए अचलताल मंदिर में भक्तों ने श्री गणेश जी के साथ फूलों की होली खेली। मंदिर परिसर गुलाब, गेंदा और विविध पुष्पों की सुगंध से महक उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। --- श्री राधा-मोहन मंदिर में छाया उल्लास रंगभरनी एकादशी के अवसर पर मामू भांजा स्थित श्री राधा मोहन मंदिर में “आओ खेले श्याम संग होली” भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। भजनों की मधुर धुनों पर भक्त झूम उठे। मंदिर आचार्य यश भारद्वाज ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाता है। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। -- नागेश्वर नाथ मंदिर में फूलों के साथ उड़ा गुलाल दुबे के पड़ाव तिराहा स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर पर रंगभरनी एकादशी के उपलक्ष में भक्तों ने जमकर फूलों की होली खेली। राकेश वार्ष्णेय, कुसुमलता, वंदना, हिमांशी, डोली, संगीता, गुंजन, सुरभि उपस्थित रहीं। --- गुलाल की फुहार के साथ हुआ नृत्य श्री अखिलेश्वर महादेव मंदिर रघुवीरपुरी में रंग भरनी एकादशी पर फूलों और गुलाल की होली हुई। होली के रसिया मंडली द्वारा गाए गए। राधा की साखियां भगवान कृष्ण को न्योता देने के लिए मंदिर में पहुंची। उनका भोग 56 भोग लगाकर, पिचकारी रखकर होली खेलने के लिए आमंत्रण आमंत्रित किया। इसके बाद मंदिर परिसर में जमकर होली हुई। कार्यक्रम में शशी गौड़, स्नेह लता, वार्ष्णेय, पुष्पा गौड़, मीरा शर्मा, वर्षा शर्मा, सरोज वर्मा, मोना वार्ष्णेय, साधना मित्तल, गुंजन अग्रवाल, छाया शर्मा, निशा अग्रवाल, छाया गोयल, गायत्री शर्मा, सतीश गौड़ अध्यक्ष, प्रवीण वार्ष्णेय, उप सचिव मनोज अग्रवाल, सचिव, बृजमोहन वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष, ज्ञानेंद्र गुप्ता, नवीन शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, संजय गोयल उपस्थित रहे। --- हरदुआगंज में द्वारिकाधीश मंदिर में मनाया होली उत्सव हरदुआगंज स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में रंगभरनी एकादशी के अवसर पर ठाकुर जी को गुलाल अर्पित कर होली उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान ठाकुर जी को श्वेत पोशाक में सजाया गया। श्रद्धालुओं ने गुलाल अर्पित कर भजन-कीर्तन के साथ उत्सव मनाया। इस अवसर पर पुजारी अरुण पांडेय, ट्रस्टी प्रह्लाद अग्रवाल, अभिषेक, आकाश, मयंक, नेत्रपाल, मंजू अग्रवाल, ऋतु बंसल, मधु अग्रवाल, उषा, पद्म, गीता, ऊषा मित्तल मौजूद थे। -- एडीए कॉलोनी में हुई होली शिव शक्ति मंदिर एडीए कॉलोनी विकास नगर आगरा रोड पर रंग भरनी एकादशी के उपलक्ष में महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेविका गौरी पाठक, सेल गुप्ता, हिमानी, बबली, नेहा, अर्चना, रेनू, नीतू उपस्थित रहीं। --- कल्याणेश्वरी महादेव मंदिर से निकली प्रभात फेरी रंग भरनी एकादशी पर कल्याणेश्वरी महादेव मंदिर कल्याणपुरम से प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। जिसमें विश्व हिंदू रक्षा संघ न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष यति धर्मदेवानंद गिरि महाराज, शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज, पंचदशनाम जूना अखाड़ा, राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव केंद्रीय प्रभारी भारत प्रदीप यादव, राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव धर्मवीर सिंह, प्रदेश वरिष्ठ महासचिव नितिन सक्सेना, प्रदेश महासचिव अमित सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष केशव श्रीवास्तव, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष मोहित भटनागर, मुकेश शर्मा, अभिषेक चंचल, पिंकू वार्ष्णेय, विमल शर्मा, दिशांत वर्मा, संजीव शर्मा उपस्थित रहे। ---- हनुमान मंदिर में हुई होली रंगभरनी एकादशी के अवसर पर प्राचीन हनुमान मंदिर कुआं वाला (श्री गुप्तेश्वर महादेव धाम) सराय हकीम में होली महोत्सव मनाया गया। भक्तों ने भजनों को गाकर और खूब नृत्य कर एक दूजे को रंग लगाकर, पुष्पों की वर्षा कर होली महोत्सव मनाया। पंडित करन भारद्वाज, पंडित प्रमोद भारद्वाज, गुड्डी भारद्वाज, शोभा, रिंकल, शिखा, रश्मि, रेखा, हेमा, उषा, कविता पस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।