2 मार्च को होगी होली वाली हनुमान जी की पूजा
Aligarh News - शाम 5:55 से लगेगी पूर्णिमा तिथि, 3 मार्च को शाम 5:30 तक रहेगी, तीन मार्च को रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, नहीं होंगे शुभ काम

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। होली की तारीख की असमंजस के बीच होली से पहले होने वाली पूजा को लेकर भी लोग संशय में हैं। दो मार्च को पूर्णिमा तिथि लग रही है। तीन को ग्रहण काल है। इस हिसाब से त्योहार पूर्व होने वाली हनुमान व बाबा जाहरवीर पूजा दो मार्च का ही होगी। ज्योतिषाचार्य ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि 2 मार्च शाम 5:55 से पूर्णिमा तिथि लगेगी जो की 03 मार्च शाम 5:30 तक मान्य होगी। घरों में होली वाले दिन होने वाली हनुमान जी की पूजा 2 मार्च दिन सोमवार को ही होगी, जिसमें सूर्योदय से लेकर दोपहर 12:30 पूजा का समय अच्छा रहेगा।
इसके बाद लोग संध्या के समय भी हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं। रात 8 बजे के बाद इस दिन हनुमान जी के भोग प्रसाद में देसी घी की पूडियां बतासे बूरा बूंदी के लड्डू भोग लगाकर प्रसाद के रूप में बांटें। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक जाहरवीर गोगा जी व होलिका पूजन की पूजा भी सोमवार को ही होगी। इसी दिन फाल्गुन पूर्णिमा व्रत भी मान्य होगा। जिसमें सूर्योदय से लेकर दोपहर 12:30 पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। -- 3 मार्च सुबह 6:20 से लगेंगे सूतक 3 मार्च दोपहर 3:20 से शाम 06:30 तक खग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा। ग्रहण का अंत संपूर्ण देश में शाम 6:47 पर होगा। खग्रास प्रारंभ शाम 4:35 पर होगा। खग्रास की समाप्ति 5:33 बजे है। चंद्र ग्रहण का कुल समय 3 घंटा 27 मिनट रहेगा। सूतक 6:20 से लग जाएंगे। इन सूतकों में बाल वृद्ध रोगी आसक्त जनों को छोड़कर किसी को भी भोजन शयनादि नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाएं रखें ध्यान जिन महिलाओं के गर्भस्थ शिशु पल रहे हो उन्हें तीक्ष्ण धारदार चाकू छुरी से फल-सब्जी कपड़े नहीं काटने चाहिए। गर्भवती गेरू घोलकर अपने नाखूनों, पेट और सर के पल्लू पर लगाएं। सुबह 6:20 से सभी मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे। देव दर्शन का लाभ लोगों को नहीं मिलेगा। घरों में भी पूजा अर्चना नहीं होगी। ग्रहण कल के दौरान मंत्र जाप करना, हवन अनुष्ठान, गुरु मंत्र का जाप, श्री सूक्त, सुंदरकांड, लक्ष्मी सूक्त और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



