सासनी गेट औद्योगिक वेलफेयर संस्थान के पदाधिकारी होली में हुए सराबोर
Aligarh News - सांसद, मेयर व विधायक संग पदाधिकारियों ने मथुरा के कलाकारों के साथ खेली फूलों संग होली

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनी गेट औद्योगिक वेलफेयर संस्थान की ओर से आगरा रोड एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मथुरा के कलाकारों ने फूलों संग होली खिलवाई। सांसद सतीश गौतम, मेयर प्रशांत सिंघल, कोल विधायक अनिल पाराशर का संघ के अध्यक्ष राजेश सरकोड़ा ने माला पहनाकर स्वात किया। महामंत्री कौशल गौड़ ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों को पटका व टोपी पहनकर स्वागत व अभिनंदन किया। मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मथुरा के कलाकारों के साथ होली की भजन संध्या के साथ साथ फूलों की होली का भी सभी ने भरपूर आनंद लिया।
संयोजक सांस्कृतिक मंत्री अरविंद शर्मा व सह सांस्कृतिक मंत्री अंकित गुप्ता रहे। इस मौके पर सुभाष लिटिल, रामकुमार सदानी, उमेश सारकोड़ा, राजीव अग्रवाल, अशोक चौधरी, मुकेश मित्तल, मुकेश लिम्का, नवीन भूमिक, राकेश सारस्वत, तुषार कौशिक, संजीव चौधरी, गौरव ब्रास, ललित, नरेश मित्तल, संजीव अवस्थी, अतुल अग्रवाल, गौरव, दीपक शर्मा, हेमंत कुमार, प्रवेश गुप्ता, कृष्ण कांत गोस्वामी, अंकित गुप्ता, घनेन्द्र गुप्ता, अनुज उपाध्याय, अमित अग्रवाल, सौरभ मित्तल, लव वशिष्ठ, सीताराम, कपिल मित्तल, मोहित गोयल, तुषार अग्रवाल, तनिष्क अग्रवाल, हर्षित शर्मा मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



