न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने खेली होली

Feb 28, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - - दीवानी न्यायालय में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, रंगारंग कार्यक्रम हुए आयोजित

न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने खेली होली

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीवानी न्यायालय में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें झांकियां निकाली गईं। इस दौरान जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल, मोटरयान दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी जय सिंह पुंढीर व अन्य न्यायिक अधिकारियों के अलावा बार के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, महासचिव दीपक बंसल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश कुमार पाठक, पूर्व डीजीसी जितेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, गोपाल सिंह राणा, अजय गौड़, बिट्टू पाठक, संजय चौधरी, देवेंद्र सिंह जादौन, योगेश सारस्वत, प्रतीक चौधरी, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

सिविल बार ने भी मनाई होली : सिविल कोर्ट में भी होली मिलन समारोह हुआ। अधिवक्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल, एडीजे प्रतिभा सक्सेना, एडीजे राकेश वशिष्ठ, एडीजे संजय कुमार यादव, एडीजे पारुल अत्री, एडीजे रवीश अत्री, एडीजे तोष कुमार शर्मा, सौम्या मिश्रा, श्रुति त्रिपाठी, संगीता सिंह के अलावा सिविल बार के अध्यक्ष सुधीर कुमार वार्ष्णेय, महासचिव संजीव कुमार शर्मा, नवीन कुमार सक्सेना, रमाकांत गौतम, जीएन सिंह राना, विपिन पचौरी, महेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, दीपांशु, महेश चंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, राघवेंद्र गुप्ता, संयुक्त सचिव संजीव सर्मा, हरित चंद्र चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।