सुबह चार बजे हुआ होलिका दहन, जमकर उड़ा गुलाल

Mar 03, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - प्रदोष काल शाम 6:46 बजे से हुआ होलिका दहन, चार मार्च की तड़के 4:33 बजे से सूर्योदय के पहले तक जलाए होली

सुबह चार बजे हुआ होलिका दहन, जमकर उड़ा गुलाल

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। इस बार होलिका दहन तीन दिन तक चला। बीच में चंद्र ग्रहण के चलते त्योहार में एक दिन बढ़ गया। इसके चलते दहन को लेकर संशय की स्थिति बनी। लोगों ने दो मार्च की रात, तीन मार्च की रात और चार मार्च को तड़के होलिका दहन किया। इसके बाद रंगों का उत्सव मनाया गया। दो मार्च को पूर्णिमा तिथि में शहरभर में रात साढ़े आठ बजे से होलिका दहन शुरु हो गया था। इस दौरान कई लोगों ने रात 12 बजे के बाद भी होलिका दहन किया। लेकिन इसमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने होलिका दहन नहीं किया।

उन्होंने तीन मार्च को ग्रहण के बाद ही होलिका दहन करना उचित समझा। मंगलवार को सुबह 6:20 से सूतक लग गए। दोपहर 3:20 से शाम 06:30 तक खग्रास चंद्र ग्रहण रहा। ग्रहण का अंत संपूर्ण देश में शाम 6:47 पर हुआ। चंद्र ग्रहण का कुल समय 3 घंटा 27 मिनट रहा। शाम को लोगों ने मंदिरों व घरों में साफ-सफाई की। भगवान को स्नान कराया। इसके बाद कई स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम हुआ। लेकिन इसमें भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहे जिन्होंने चार मार्च की तड़के चार बजे से होलिका दहन करना शुरु किया। होलिका दहन के बाद से ही रंगों का उत्सव शुरु हुआ। तीन दिन तक चला कार्यक्रम इस बार होलिका दहन तीन दिन तक हुआ। लोगों ने सोमवार, मंगलवार की शाम, बुधवार की तड़के होलिका दहन का कार्यक्रम किया। भद्रा की पुच्छ काल को मानने वालों ने सोमवार को होलिका जलाई। रंगों की होली से पहले दहन करने वालों ने मंगलवार को चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद रात साढ़े आठ बजे के बाद होलिका को अग्नि दिखाई। मगर, इसमें ऐसे भी लोगों की बड़ी संख्या रही जिन्होंने ग्रहण के चलते होली नहीं जलाई। इन लोगों ने चार मार्च की तड़के चार बजे से होलिका दहन किया। इस तरह इस बार तीन दिन होलिका दहन का कार्यक्रम रहा। 863 स्थानों पर हुआ होलिका दहन स्थान होलिका दहन स्थल कोतवाली 24 देहली गेट 58 सासनी गेट 121 रोरावर 29 बन्ना देवी 79 गांधी पार्क 120 महुआखेड़ा 49 सिविल लाइन 7 क्वार्सी 81 जवां 22 लोधा 80 गभाना 101 चंडौस 92

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।