ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: समाजसेवा में कविता पाठ, लेखन, नृत्य व मोटिवेशनल स्पीकिंग का कर रही प्रयोग

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: समाजसेवा में कविता पाठ, लेखन, नृत्य व मोटिवेशनल स्पीकिंग का कर रही प्रयोग

नाम- प्रज्ञा वाष्र्णेय पत्नी निर्देश चंद्र वाष्र्णेय प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी। निवासी- बजरिया, सासनी। पेशा- ग्रहणी एवं समाजसेवी। हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के अन्तर्गत आज हम आपका परिचय कस्बा की...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: समाजसेवा में कविता पाठ, लेखन, नृत्य व मोटिवेशनल स्पीकिंग का कर रही प्रयोग
हिन्दुस्तान संवाद ,सासनी Sun, 24 Jan 2021 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

नाम- प्रज्ञा वाष्र्णेय पत्नी निर्देश चंद्र वाष्र्णेय प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी।
निवासी- बजरिया, सासनी।
पेशा- ग्रहणी एवं समाजसेवी।

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति के अन्तर्गत आज हम आपका परिचय कस्बा की रहने वाली वरिष्ठ महिला समाजसेवी प्रज्ञा वाष्र्णेय से करा रहे हैं। गत वर्षों से समाज सेवा के कार्य में जुटी प्रज्ञा धर्म समाज डिग्री कॉलेज अलीगढ़ से एमएससी गणित (प्रथम स्थान) से शिक्षा ग्रहण की है। वहीं वे लगातार समाजसेवा में जुटी हुई हैं।
बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देने वाली प्रज्ञा वाष्र्णेय बताती हैं कि उनके पिता वीरेंद्र कुमार गणित प्रवक्ता है। वहीं माता कांता अकिंचन कवयित्री हैं। दोनों ने ही शुरू से समाजसेवा में अहम योगदान दिया है। इसलिए वे भी इस पथ पर अग्रसर हैं। वे भारत विकास परिषद अलीगढ की जिला महिला संयोजिका के रुप में कार्य सभालतें हुए गरीब बच्चों को पढ़ाने एवं भोजन कराने के साथ साथ उनके जीवन में आने वाले कठिन समय में व्यक्तिगत रूप से मदद करती रहीं हैं। इसके अलावा वे इनरव्हील क्लब सासनी संस्थापक अध्यक्ष का कार्यभार सभाला हैं। वाष्र्णेय महिला वेलफेयर हाथरस के जिला कोषाध्यक्ष, वाष्र्णेय युवा महिला मण्डल हाथरस संस्थापक सदस्य है। सासनी के मौहल्ला बजरिया निवासी प्रज्ञा वाष्र्णेय समाज सेवा, मंच संचालन, कविता पाठ एवं लेखन, नृत्य (शास्त्रीय), कला, प्रेरणादायक विचारों को दूसरों तक पहुंचाना (मोटिवेशनल स्पीकिंग), पढ़ना और पढ़ाना उनकी रुचि रही हैं और दूसरो को प्रेरणा देती रहती है। प्रज्ञा वाष्र्णेय ने बताया कि महिलाओं को नृत्य (शास्त्रीय), कला, प्रेरणादायक विचारों को दूसरों तक पहुंचाना अपना धर्म मानती है। तांकि कस्बे से अधिक से अधिक महिला आगे बड़े। महिला सशक्तिकरण पर वह अपना कार्य बखूबी रुप से कर रही है। जिससे की वह महिलाओं को जागरूक करें। मिशन शक्ति के तहत बताया कि लड़कियों और महिलाओं को स्तंभ के बारे में अवगत कराया गया सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन। कोरोना को लेकर लगे लॉकडाउन के दौरान उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया के जरिए नई नई तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्य शुरू से करती चली आ रही है। कई संस्थाओं के साथ मिलकर काम कर रही है। कोरोना को लेकर लगे लॉकडाउन के दौरान उन्होंने बच्चों एवं जरूरतमंदों तक भोजन सामग्री उपलब्ध कराई है। 
 ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें