यमुना का रौद्र रूप देख करने लगे पलायन
Aligarh News - टप्पल क्षेत्र के गांव महाराजगढ़, किशनगढ़, शेरपुर, घरबरा, पखोदना के हालात देखने पहुंचे जनप्रतिनिधि

जट्टारी, संवाददाता। मौसम का मिजाज बदलने से रविवार देर रात से बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। इसके चलते टप्पल क्षेत्र से होकर गुजर रही युमना का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसको लेकर यमुना किनारे बसे गांवों में रहने वाले लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। हथिनी कुण्ड से बीती रात लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद टप्पल क्षेत्र में यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसके चलते सोमवार को खैर विधायक सुरेन्द्र दिलेर ने टप्पल क्षेत्र के गांव महाराजगढ़, किशनगढ़, शेरपुर, घरबरा, पखोदना आदि बाढ़ क्षेत्र गांव में दौरा किया। स्थानीय लोगों से बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी खैर को फोन कर सभी गांव की स्थिति से अवगत कराया। साथ ही लोगों को हर संभव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर रोबिन चौधरी, यश चौधरी, भगवान सिंह, चंद्रभान सिंह प्रधान, गिर्राज सिंह प्रधान, अजय प्रधान, श्यामसुंदर सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे। कासिमपुर पावर हाउस की कॉलोनी में घुसा पानी जवां। कासिमपुर स्थित हरदुआगंज तापीय परियोजना के कर्मचारियों के रहने के लिए कॉलोनी बनी हुई है। बारिश होने के कारण कॉलोनियों में पानी घुस गया है। आलम ये हो गया कि लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि तापीय परियोजना के उच्च अधिकारी पानी निकासी के लिए कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं करते हैं और न ही इस ओर कोई ध्यान देते हैं। साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके कारण थोड़ी सी बारिश होने पर ही कॉलोनियों में पानी भर जाता है। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाली सुनीता गोस्वामी, केपी सिंह आदि लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। स्कूल में हुआ जलभराव मडराक। क्षेत्र के विद्यालय भकरौला में बारिश के चलते स्कूल परिसर में पानी भर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि नाली निर्माण नहीं होने से स्कूल के आसपास के घरों का पानी विद्यालय में घुस जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में नाली निर्माण व विद्यालय से पानी निकलवाने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




