दीपावली पर ट्रेनों में रही भारी भीड़
संक्षेप: Aligarh News - दीपावली और छठ पूजा के लिए अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई। यात्रियों को ट्रेनों में बैठाने के लिए सुरक्षा बलों की सहायता ली गई। नई दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच...
अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली और छठ पूजा को लेकर घर जाने को लेकर रविवार को ट्रेनों में भारी भीड़ रही। अलीगढ़ जंक्शन पर सआने वाले ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। सुरक्षा बलों की सहायता से यात्रियों को ट्रेनों में बैठाया गया। दीपावली पर यात्रा को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिली। नई दिल्ली से वाया अलीगढ़ दिल्ली हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनें में भारी भीड़ चल रही है। गोमती एक्सप्रेस, नंदन कानन, महानंदा, सीमांचल, महाबोधी, पूर्वा एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, वैशाली क्लोन, कैफियत, समेत सभी ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही।

जनरल और स्लीपर के डिब्बे यात्रियों से खचाखच भरे हुए नजर आए। भीड़ का आलम यह है कि यात्री एसी कोच में भी घुसे हुए नजर आए। जिसकी शिकायत यात्री कंट्रोल रूम को बार बार करते रहे। जिसे लेकर सुरक्षा बल ट्रेनों में दौड़ते रहे। आरपीएफ ने पुख्ता की सुरक्षा व्यवस्था अलीगढ़ जंक्शन पर दिवाली व छठ पूजा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह सुरक्षा बल पोस्ट अलीगढ़ हमराह स्टाफ व प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अलीगढ़ संदीप तोमर हमराह स्टाफ, क्राइम विंग अलीगढ़ व स्वान इवान के द्वारा स्टेशन प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया व ट्रेनों में चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया गया। यात्रियों को जहर खुरानी, ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं ज्वलन शील पदार्थो की चेकिंग की गई साथ यात्रियों को जहर खुरानी, ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं ज्वलनशील पदार्थ साथ में न लेकर यात्रा करने के सम्बंध में जागरूक किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




