ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़बाल यौन शोषण रोकने और जागरूकता का पाठ पढ़ायेगा स्वास्थ्य मकहमा

बाल यौन शोषण रोकने और जागरूकता का पाठ पढ़ायेगा स्वास्थ्य मकहमा

-मिशन महाप्रबंधक डॉ. वेद प्रकाश ने जारी किया सूबे के सभी जिलों के सीएमओ को

बाल यौन शोषण रोकने और जागरूकता का पाठ पढ़ायेगा स्वास्थ्य मकहमा
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Sun, 14 Nov 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

-मिशन महाप्रबंधक डॉ. वेद प्रकाश ने जारी किया सूबे के सभी जिलों के सीएमओ को फरमान

-बाल यौन शोषण के खिलाफ स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिता

बाल सुरक्षा सप्ताह शुरू

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। बच्चों एचं किशोर के यौन शोषण को रोकने के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 20 नवम्बर तक प्रदेश के सभी जिलों में ‘बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के तहत बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक डॉ. वेद प्रकाश ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यक्रमों का आयोजन कराने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य बाल यौन शोषण के मुददे पर लोगों को संवेदनशील बनाने के साथ ही बच्चों को और सुरक्षित माहौल देना है। ‘बाल सुरक्षा सप्ताह में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों जैसे क्विीज प्रतियोगिता, पोस्टर चार्ट, जिंगल मेकिंग प्रतियोगिता आदि आयोजित कर इससे सम्बंधित जानकारी प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें जागरूक किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों व किशोरों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉके इंटर कालेजों में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही किशोर स्वास्थ्य काउंसलर/फेमिली प्लानिंग काउंसलर भी जागरुकता अभियान चलाएंगे। उपकेन्द्र स्तर पर ‘किशोर स्वास्थ्य और कल्याण दिवस एवं किशोर मित्रता क्लब की बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें