ब्रज चौरासी परिक्रमा के श्रद्धालुओं को मिलेगी चिकित्सा सुविधा
Aligarh News - अलीगढ़ में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। यह सेवा एक महीने तक चलेगी। सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, क्योंकि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। प्रसिद्ध ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं को बुखार और दर्द से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिक्रमा मार्ग पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। जिले में खैर तहसील अंतर्गत ग्राम उंटासानी (मलाव) स्थित प्राचीन व पवित्र मार्कण्डेय ऋषि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए एक महीने तक यह सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए राज्यसभा सांसद, भाजपा के मुख्य सचेतक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने जिला प्रशासन को पत्र लिख कर आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। परिक्रमा लगभग एक महीने तक चलती है। इस वर्ष अधिक मास होने के कारण परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि होने की संभावना है।
प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरेंगे, जिसे देखते हुए निरंतर और सुव्यवस्थित चिकित्सा सेवा देना बेहद जरूरी है। उधर स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 17 मई से निःशुल्क मेडिकल कैंप स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


