
संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया
Aligarh News - पिसावा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंड़ौस ने संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए एक हेल्प कैंप का आयोजन किया। डाक्टरों ने लोगों को बारिश के मौसम में होने वाले रोगों से बचाव के उपाय बताए। इस अवसर पर कई...
पिसावा। कस्बा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंड़ौस द्वारा संगिनी उषा शर्मा के आवास पर संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु एक हेल्प कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सीएचसी अधीक्षक डा. कुलदीप राजपुरी, डा. जाहिद कमर, सुशील कुमार, कपिल शर्मा आदि ने लोगों को बारिश के मौसम में होने वाले संक्रामक रोगों के विषय में बताया। डाक्टर ने कैंप में मौजूद लोगों को रोगों के बचाव के उपाय बताएं। मक्खी व मच्छर ना पनपने देने के लिए भी लोगों से कहा। इस मौके पर रामकुमार शर्मा, नितिन कुमार, प्रमिला देवी, रामबेटी देवी, ममता देवी, विमलेश देवी, सुनीता देवी, कुसुम देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, अनीता देवी आदि मौजूद थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




