स्वच्छता मित्रों के लिए नगर निगम ने लगाया कैंप

Apr 08, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - 430 से अधिक सफाई कर्मचारियों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

स्वच्छता मित्रों के लिए नगर निगम ने लगाया कैंप

अलीगढ़। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में मंगलवार को स्वच्छता मित्रों के लिए नगर निगम की ओर से हेल्थ कैंप लगाया गया, जिसका शुभारंभ मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से किया। कैंप में 430 से अधिक स्वच्छता मित्रों ने जांच कराई। सुबह 11 बजे से 2 बजे तक चले इस हेल्थ कैम्प में लगभग 430 सफाई मित्रों, अर्बन कम्पनी के कर्मचारियों के स्वास्थ्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण जांच की गई। शिविर में मेडिकल कालेज के अनुभवी डॉक्टरों ने स्वच्छता मित्रों के स्वास्थ्य को चेक़ कर दवाइयों का वितरण भी किया। मेयर ने स्वच्छता मित्रों से अपील करते हुए कहा कि धूम्रपान से बचाव करें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

डॉ. नाजिया खान, डॉ. सादाफ रियाज़, डॉ. अफ़रोज़ ज़ेहरा, डॉ. नमन शर्मा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. कासिफ अली, शुभम, सुनीता, रंजीता, सुचित्रा, सोमवीर शिविर में जांच की। पार्षद दिनेश सिंह जादौन, योगेश सिंघल, विनोद माहौर, हरिओम, महावीर सिंह, दीपक चौधरी, राजकुमार, अरविंद बघेल, रवि, सौरभ, दिनेश भारद्वाज, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी, मो. एहसान सैफी, संजय सक्सेना, रामजीलाल, नोशी, नितेश मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।