Aligarh News: लाखों की हेरा फेरी में युवक को ले गई हरियाणा पुलिस
Aligarh News: हरियाणा के हिसार जिले में कॉस्मैटिक्स का व्यापारी आशीष वर्मा ने स्थानीय व्यापारियों को लाखों रुपये का चूना लगाया और फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला व्यापारिक विवाद से जुड़ा है, जिसे सुलझाने की कोशिश की जाएगी।

Aligarh News: n हिसार के व्यापारी को लगाया लाखों रुपये का चूना शिकायत पर केस अतरौली, संवाददाता। हरियाणा के हिसार जिले में कॉस्मैटिक्स का कारोबार करने वाले युवक ने हिसार के व्यापारियों को लाखों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया। हिसार पुलिस से गयी शिकायत पर हरियाणा प्रदेश की पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया।करीब छह माह से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। गत दो दिन पहले पुलिस को कस्बा निवासी आशीष वर्मा की सही जानकारी मोबाइल के द्वारा मिली तो पुलिस ने गोपनीय रूप से छापा मार दिया। कस्बा पुलिस चौकी पुलिस की मदद से आशीष को गिरफ्तार कर लिया।हरियाणा
के जिला हिसार से आई पुलिस ने आरोपी के घर की नाकेबंदी करके पकड़ लिया। कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हिसार जिले की पुलिस द्वारा कोई हेरा फेरी का मामला दर्ज है।इस मामले को लेकर हरियाणा पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए आई थी। जिसका सहयोग करने के लिए अतरौली पुलिस भी साथ थी। आरोपी को हिसार की पुलिस ले गयी है। परिजनों ने बताया कि आशीष का व्यापारिक विवाद है। दोनों पक्षों से बात करके लेन देन के विवाद को सुलझाया जायेगा।


