अरबों का हार्डवेयर उधारी पर पहुंच गया सात समंदर पार

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - पश्चिमी एशिया में पैदा हुए हालात से निर्यातक बन चुके हैं तगादेदार, बॉयरों ने आर्डर होल्ड कर 200 करोड़ से ज्यादा का भुगतान रोका है, तीन माह से आश्वासन,

अरबों का हार्डवेयर उधारी पर पहुंच गया सात समंदर पार

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता हार्डवेयर एक्सपोर्ट इंडस्ट्री की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। ट्रंप की टैरिफ से शुरू हुआ संकट लगातार कायम है। अरबों का हार्डवेयर उधारी पर सात समंदर पार पहुंच गया। लेकिन भुगतान की स्थिति नहीं बन पा रही है। निर्यातक इसको लेकर परेशान हैं। विदेशी बॉयर कोई ठोस जवाब नहीं दे रहे हैं। भुगतान नहीं होने से निर्यातकों पर केंद्र सरकार से लिए गए लाभ को वापस करने का खतरा मंडरा रहा है। बैंक खातों में विदेशी मुद्रा नहीं आ रही है।

हार्डवेयर निर्यात की स्थिति

हार्डवेयर निर्यात पटरी पर नहीं लौट रहा है। पूर्व में भेजे गए माल का भुगतान हासिल कर पाने में निर्यातकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार माह से निर्यात जगत के लिए शुरू हुआ कठिन दौर अभी तक जारी है। अमेरिका, इजरायल व ईरान के बीच हुए युद्ध के बाद निर्यातकों को संभलने का मौका नहीं मिला है। पूर्व में भेजे गए माल का 200 करोड़ से अधिक का भुगतान अटका हुआ है। भारत के अलावा दूसरे देशों में भी आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। इससे निर्यातकों को कठिनाई झेलनी पड़ रही है। एक्सपोर्ट पर निर्यातकों को ड्रा बैक ड्यूटी समेत कई लाभ व सब्सिडी केंद्र से मिलती है। लेकिन तीन माह तक भेजे गए माल का भुगतान नहीं होने पर इस पर आपत्ति आने लगती है। अब निर्यातकों की समस्या और बढ़ रही है। आर्डर कम होने के साथ उधारी भेजे गए माल का भुगतान अटक गया है। इससे उत्पादन प्रभावित है। इकाइयों के खर्चे प्रभावित हो रहे हैं। खाड़ी देशों से लेकर यूरोपीय देशों तक भुगतान की तस्वीर अच्छी नहीं है।

Voice of UP

अमेरिका सहित अन्य देशों से भुगतान की अड़चन

अलीगढ़ से हार्डवेयर, लॉक, मूर्ति का एक्सपोर्ट अमेरिका को होता है। सालाना करीब 300 से 350 करोड़ का निर्यात अमेरिका को है। पहले ट्रंप की टैरिफ से निर्यातक परेशान थे अब भुगतान नहीं आने से। कस्टम ड्यूटी के रूप में अमेरिकी ग्राहकों को भुगतान भारतीय उत्पादों पर अधिक करना पड़ रहा है। लेकिन पार्टियां भुगतान नहीं के बराबर या फिर हालात को देखते हुए रोक लिया है।

सालाना 2200 से अधिक है हार्डवेयर का निर्यात

अलीगढ़ से समस्त देशों को सालाना 2200 से 2300 करोड़ का नर्यिात है, जिसमें मीट का नर्यिात सर्वाधिक है। पिछले छह माह से निर्यातक दुश्वारियां झेल रहे हैं। निर्यात बढ़ नहीं रहा, नया आर्डर मिल नहीं रहा और बेचे गए माल का पैसा अटक गया है। अलीगढ़ से अमेरिका के अलावा यूनाइटेड स्टेट्स (यूएस) को भी हार्डवेयर का निर्यात होता है। इसके अलावा अलीगढ़ से दुबई, खाड़ी देश, नेपाल, जापान, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात, स्पेन, इटली, जर्मनी, रूस, कनाडा, मैक्सिको, स्वीडन, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड को हार्डवेयर जाता है।

फैक्ट फाइल

कुल निर्यातक 300 से अधिक

सालाना अमेरिका निर्यात 500 से 600 करोड़

सालाना अलीगढ़ से कुल निर्यात: 2200 से 2300 करोड़

अमेरिका निर्यात करने वालों की संख्या: 150 से अधिक

एक्सपोर्ट व घरेलू इकाइयों में श्रमिकों की संख्या: 2 लाख से अधिक

150 से 200 करोड़ का भुगतान विभिन्न देशों से रुका

बोले निर्यातक

वर्तमान हालात निर्यातकों के पक्ष में नहीं है। पूर्व में भेजे गए माल का भुगतान नहीं के बराबर आ रहा है। नए आर्डर का भी संकट है। निर्यात का समय केवल हालात को समझने व इंतजार में बीत रहा है। एक निश्चित समय पर भुगतान नहीं आएगा तो परेशानी और बढ़ेगी। राकेश अग्रवाल, निर्यातक।

अलीगढ़ ही नहीं दूसरे स्थानों पर भी भुगतान की स्थिति अच्छी नहीं है। बॉयर मौजूदा वैश्विक हालात को देखकर भुगतान रोक कर चल रहे हैं। बड़ी संख्या में निर्यातकों के पेमेंट अटके हुए हैं। इससे कई तरह की परेशानी निर्यातक को झेलनी होती है। मोहित गुप्ता, निर्यातक।

सामान्य प्रश्न

अलीगढ़ से हार्डवेयर निर्यात का कुल आंकड़ा क्या है?
अलीगढ़ से समस्त देशों को सालाना 2200 से 2300 करोड़ का निर्यात है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।