
हार्डवेयर कारोबारी से लूट का आरोपी हर्ष दबोचा
संक्षेप: Aligarh News - अकराबाद में हार्डवेयर कारोबारी से हुई लूट के आरोपी हर्ष को गिरफ्तार किया गया है। हर्ष ने 7 अगस्त 2025 को अपने साथियों के साथ मिलकर 85,000 रुपये लूटे थे। आरोपी के पास से लूट के शेष 2,200 रुपये बरामद...
हार्डवेयर कारोबारी से लूट का आरोपी हर्ष दबोचा n लूट के शेष बचे 22 सौ रुपये किए बरामद n कारोबारी से लूटे थे 85 हजार रुपये n आरोपी हर्ष के हिस्से में लूट के 10 हजार रुपए आए अकराबाद, संवाददाता। थाना पुलिस ने पिलखना-नानऊ रोड पर हार्डवेयर कारोबारी से हुई लूट की वारदात में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के रुपये में से शेष बचे 2,200 रुपये बरामद किए हैं। थाना प्रभारी अकराबाद के अनुसार मु.अ.सं. 385/2025 धारा 324(5)/ 310(2)/ 317(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त हर्ष पुत्र राहुल निवासी मियां का नगला थाना सासनी जिला हाथरस को कस्बा अकराबाद से जीटी रोड की ओर जाने वाले टी प्वाइंट से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को पकड़ने में सर्विलांस टीम की भी अहम भूमिका रही। पूछताछ में हर्ष ने बताया कि 7 अगस्त 2025 की रात करीब नौ बजे उसने अपने साथियों रीतेश उर्फ धोनी, योगेश, अरविंद उर्फ नंगा, नीरज, विपिन और दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पिलखना-नानऊ रोड पर एक हार्डवेयर कारोबारी और उसके बेटे से लगभग 85 हजार रुपये की लूट की थी। हर्ष ने बताया कि उसके हिस्से में 10 हजार रुपये आए थे, जिनमें से अधिकतर खर्च कर दिए और केवल 2,200 रुपये शेष बचे थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हर्ष का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध अलीगढ़ और हाथरस जनपद के कई थानों में चोरी, लूट और धमकी जैसे गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अमित रघुवंशी, उपनिरीक्षक पंकज वेदवान सिंह (सर्विलांस टीम अलीगढ़), एसओजी देहात के शिवम यादव, कांस्टेबल गोवर्धन सिंह, अवनेश मावी, विवेक कुमार और विक्रम सिंह शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




