हनुमान जी के भजनों पर झूमे भक्त, लगे जय श्रीराम के जयकारें
Aligarh News - भजनों की प्रस्तुति पर थिरकते रहे भक्त, देर रात तक महाप्रसादी का हुआ वितरण

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीराम सेवा समिति द्वारा मंगलवार को रामलीला मैदान अचल ताल पर विशाल भजन संध्या व महाप्रसादी का आयोजन किया। धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में दिव्य दरबार, विशाल भजन संध्या, सवामणी एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। बारिश के चलते कार्यकम शाम 4 बजे से शुरू न होकर 8 बजे शुरू हुआ। भजन संध्या में आए कलाकारों में बंटू शर्मा राय ने कीजो केसरी के लाल से भजन संध्या शुभांरभ किया। इसके बाद बिट्टू, मोहन, अमर, रुपेश, राजन, गुड्डू, ने जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, बजरंग बली की जय और राम सिया राम, सिया राम जय जय राम जैसे भजनों की मधुर प्रस्तुतियों देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
भजनों पर झूमते श्रद्धालु राम नाम की भक्ति में डूबे नजर आए। देर रात तक चले इस आयोजन में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। रात दस बजे से महाप्रसादी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सरंक्षक सुरेश चंद्र वार्ष्णेय, अनुराग वार्ष्णेय, अध्यक्ष नीरज जैन, सौरभ सिंघल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री उमेश वार्ष्णेय, मंत्री रूपेश राजन, सदस्य अनुभव गुप्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


