गुरुकुल विद्यालय में मेधावी छात्राओं का सम्मान
गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। टॉपर मनीषा रावत सहित सभी मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक ने अभिभावकों और शिक्षकों को भी विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय दिया।

खैर। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की टॉपर मनीषा रावत सहित सभी मेधावी छात्राओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यालय प्रबंधक मनोज राठी ने अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर दीपक अग्रवाल, दिनेश गर्ग, मनोज अग्रवाल, पंकज गर्ग, प्राचार्या सुनीता चौधरी, जूनियर विंग इंचार्ज अपर्णा गौर, कोऑर्डिनेटर कपिल चौधरी, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


