30 मई तक पात्र व्यक्तियों के प्रस्ताव उपलब्ध कराएं

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

भारत सरकार ने 26 जनवरी 2027 को दिए जाने वाले पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रस्ताव भेजने की दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अपर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि वे विशिष्ट व्यक्तियों के बारे में जानकारी और उनकी उपलब्धियों के बारे में 30 मई तक भेजें।

30 मई तक पात्र व्यक्तियों के प्रस्ताव उपलब्ध कराएं

अलीगढ़। भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2027 को दी जाने वाली पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री की उपाधियों के लिए ऑनलाइन माध्यम के तहत प्रस्ताव भेजे जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया है कि संबंधित महानुभाव व महानुभावों के बारे में संस्तुतियाँ राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन माध्यम से भारत सरकार को भेजी जानी है। सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिये महानुभावों का नाम उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के संबंध में ’’साइटेशन’’ (02 प्रतियों में) उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।

आख्या 30 मई तक उपलब्ध करा दें।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।