ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़नोटिस भेजकर विभाग व्यापारियों को कर रहा परेशान

नोटिस भेजकर विभाग व्यापारियों को कर रहा परेशान

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने

नोटिस भेजकर विभाग व्यापारियों को कर रहा परेशान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Mon, 20 Nov 2023 01:07 PM
ऐप पर पढ़ें

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने कहा कि जीएसटी के नियम व्यापारी नहीं समझ पा रहे हैं। जीएसटी कानून में रोजाना बदलाव हो रहा है। जीएसटी में आईटीसी का क्लेम लेना जी का जंजाल बन गया है। जीएसटी कानून में पहले खरीद की इनवाइस के हिसाब से आईटीसी क्लेम करने के लिए कहा। फिर दो एक के तहत क्लेम करने के निर्देश मिले और उसके बाद दो बी क्लेम करने का आदेश आया। बार बार हो रहे बदलाव से व्यापारी परेशान है। अब शायद आईटीसी रिफंड लेने के लिए कोई नया कानून आ जाए। कोषाध्यक्ष श्रीकिशन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हिसाब से जीएसटी के कानून व्यवहारिक नहीं बन पा रहे हैं। आईटीसी के लिए अफसर अब कह रहे हैं कि 37ए आ गया है। विभागीय नोटिस से व्यापारी परेशान हो चुके हैं। अधिकारी अवैध परिवहन रोकने में बहानेबाजी करते हैं। ओपी राठी, दिनेश अग्रवाल, संजय वार्ष्णेय, विवेक शर्मा, रितेश महेश्वरी, एचआर गांधी, हरी ओम अग्रवाल मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें