ईंट भट्ठों को कंपोजीशन स्कीम में शामिल किए जाने की मांग

Feb 10, 2026 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - जीएसटी ग्रुप ऑफ लीजेंड व अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन ने उठाया मुद्दा

ईंट भट्ठों को कंपोजीशन स्कीम में शामिल किए जाने की मांग

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जीएसटी एडवोकेट ग्रुप ऑफ लीजेंड के संरक्षक व अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जीएसटी काउंसिल से ईंट भट्ठों को व्यापार कर व वैट की तरह कम्पोजिशन स्कीम में एकमुश्त राशि का प्रावधान लागू करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर गुप्ता एडवोकेट ने जीएसटी काउंसिल दिल्ली व कमिश्नर राज्यकर लखनऊ को जनहित में ज्ञापन भेजकर मांग की है कि ईंट भट्टा को व्यापार कर व वैट की तरह एकमुश्त धनराशि जमा करने का प्रावधान लागू हो। जिससे राजस्व में भट्ठे वाले समय समय पर जमा करते रहेंगे। किशोर कुमार, एमपी भारद्वाज, मुकेश सक्सेना, आरके गुप्ता, राजमुकुट वार्ष्णेय, रुचि वार्ष्णेय, अजय शर्मा, कपिल मिश्रा, अरुण माथुर, चंद्रशेखर शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, योगेंद्र गुप्ता, सुधांशु वार्ष्णेय, प्रमोद जलाली, अमित कौशिक,मनीष गुप्ता,मनोज गुप्ता मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।