दादी से लूट का सूत्रधार निकला नाती

दादी से लूट का सूत्रधार निकला नाती

संक्षेप:

Aligarh News - गोंडा में एक वृद्धा और उसके नाती ने बैंक से 40,000 रुपये निकाले। नाती ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई ताकि वह सट्टे में हारे पैसे को छुपा सके। पुलिस ने दो घंटे में मामला सुलझा लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Dec 11, 2025 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

n वृद्धा से लूट में शामिल दोस्त समेत नाती को भेजा जेल n सट्टे में हारे रुपये की घटना को छुपाने के िलए की लूट गोंडा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव शेखूपुर की जगबीर देवी पत्नी रामगोपाल फौजदार अपने नाती के साथ ढांटोली केनरा बैंक से चालीस हजार रुपए निकालकर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार रुपए सहित थेले को लूट कर भाग जाने की नाती ने रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज कराई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर सरिता सिंह ने दो घंटे में ही घटना का खुलासा कर दिया। लूट में नाती ने घटना की रूपरेखा तैयार कर अपने मित्र साथ मिल घटना को अंजाम दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना का खुलासा करते हुए इंस्पेक्टर ने बताया कि नाती ने ही अपने मित्र को समझाया कि मैं अपनी अम्मा के साथ रुपए निकालने बैंक आऊंगा वहां से तू उस बैग को हमसे लेकर के चले जान। मित्रा ने ऐसा ही किया। इंस्पेक्टर सरिता सिंह के द्वारा सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर देखा गया यह दोनों आपस में मित्र हैं। दोनों घटना से पहले एक साथ एक बाइक पर एक साइकिल पर दोनों अलग-अलग बात करते हुए देखें जा रहे हैं। कुछ समय बाद यही लूट की सूचना देते हैं और अपने मोबाइल को भी बंद करके उसे फेंक देते हैं। पुलिस ने जब नाती से पूछताछ की तो उसने बताया मैं मोबाइल फोन पर सट्टे में पैसा हार गया था, जो मैंने मम्मी के अकाउंट से ट्रांसफर कर दिए थे। मुझे डर था आगे चलकर बात खुलेगी तो मैं मम्मी के अकाउंट में इन पैसों को डाल दूंगा और बात छुप जाएगी। इसीलिए दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। इंस्पेक्टर सरिता सिंह ने बताया कि घटना को मात्र दो घंटे में ही प्राथमिकी पंजीकृत करने के बाद खोल दिया गया, जिसमें चालीस हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है घटना के खुलासा करने में इंस्पेक्टर सरिता सिंह, शांतिशरण यादव दरोगा, जावेद हसन दरोगा, सुधीर कुमार कांस्टेबल का सहयोग रहा है।