35 बैंड के साथ आज निकलेगी भव्य वाल्मीकि शोभायात्रा
Aligarh News - अलीगढ़ में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा समिति द्वारा आज प्रकटोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा शाम 5 बजे प्राचीन वाल्मीकि मंदिर से शुरू होगी। इसमें 35 बैंड और 75 झांकियां शामिल होंगी, जिसमें...

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि शोभयात्रा समिति द्वारा आज प्रकटोत्सव पर भव्य वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्राचीन वाल्मीकि मंदिर शिशिया पाड़ा से यात्रा का शुभारंभ शाम 5 बजे से होगा। चंदनिया वाल्मीकि बस्ती में कार्यक्रम को लेकर विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता इतवारी वाल्मीकि व संचालन मुख्य संयोजक महेंद्र राठौर ने किया। वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी के संस्थापक श्योराज जीवन ने बताया कि शोभा यात्रा का उद्घाटन डीएम संजीव रंजन करेंगे। मुख्य अतिथि एसएसपी नीरज जादौन जी, नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, विशिष्ट अतिथि एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी मृगांग शेखर पाठक होंगे। शाम को 5 बजे वाल्मीकि महोत्सव होगा जहां वाल्मीकि समाज की ओर से समाज की पगड़ी से डीएम व मुख्य अधिकारियों का नागरिक अभिनंदन होगा।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज जीवन ने कहा कि शोभा यात्रा शिशिया पाड़ा से कंपनी बाग, मीरी मल की प्याऊ, पत्थर बाजार, बाहर द्वारी, सराय हकीम, गांधी पार्क, अप्सरा टॉकीज, रेलवे रोड, कबर कुत्ता, बस अड्डा, दुबे का पड़ाव, रामलीला मैदान होते हुए अचल सरोवर पर भगवान महर्षि वाल्मीकि के मंदिर पर पहुंचेगी। शोभा यात्रा में 35 बैंड और 75 भव्य झांकियां होंगी, जिसमें काली मां का स्वरूप, हनुमान जी, भगवान श्रीराम चन्द्र, माता जानकी, शिवजी-पार्वती समेत समस्त देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। रूट डायवर्जन किया जाए जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि जिस-जिस मार्ग से होकर शोभायात्रा निकले, उस मार्ग पर यातायात को डायवर्ट किया जाए। 4 साल पहले शोभा यात्रा के समय ट्रैफिक के चलने के कारण वाल्मीकि समाज के एक युवक की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस लिए डायवर्जन जरूरी है। यात्रा मार्ग में सफाई व्यवस्था उत्तम की जाए। मेला कमेटी के अध्यक्ष ने चमन पहलवान ने लोगों से निवेदन किया कि सभी शिशिया पाड़ा पहुंचें। मेला कार्यवाहक अध्यक्ष सोनू खरे, वरिष्ठ महामंत्री विकास चेतन ने अनुरोध किया सभी अपने मकानों को दीपावली की तरह रोशनी से सजाएं। इस अवसर पर मुख्य स्वागताध्यक्ष गौरव चंदेल, मुख्य संरक्षक पिंटू सेठ, मुख्य व्यवस्थापक बबलू भान, विनोद कुक्कू, बृजेश कुमार, शिशुपाल सिंह वाल्मीकि, मिलन जीवन, निर्मल चौहान, मोहित प्रताप सिंह, गौरव नार्वे, राहुल टांक, मनीष राठौर, रोहित चौहान, पीयूष कुमार, सनी वाल्मीकि, रविंद्र राठौर, राज तिलक, राजू, राजेश राजा, कल्याण विवेकी, विनोद उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




