श्याम बाबा की निशान यात्रा में झूमे भक्त

Feb 28, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - बाबा की निशान यात्रा में लगे खाटू नरेश के जयकारे, यात्रा मार्ग में फूल बरसा कर किया स्वागत

श्याम बाबा की निशान यात्रा में झूमे भक्त

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रंगभरनी एकादशी के पावन पर्व पर आगरा रोड नीम करौली धाम से शुक्रवार को श्याम बाबा की विशाल छठवीं निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी श्याम प्रेमी पीले वस्त्रों में गुलाबी रंग की श्याम ध्वजा लेकर चले। जगह-जगह यात्रा का स्वागत हुआ। गिलहराज जी मंदिर महंत योगी कौशल नाथ के सानिध्य में यात्रा निकाली गई। यात्रा में इत्र वर्षा और गुलाल वर्षा के साथ वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि साथ देहली व चंदौसी से आए मधुर ढोल के साथ सभी श्याम प्रेमी नाचते, झूमते, गाते बाबा श्याम को मनाते गिलहराज जी मंदिर की ओर रढ़ रहे थे। रास्ते में फूल बरसा कर स्वागत हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुरुआत मंदिर पर गिलहराज जी महाराज के सप्तरंगीं शृंगार व श्री बाबा श्याम के शृंगार के बाद नीम करौली धाम में यज्ञ के द्वारा निशानों की पूजा की गई। निशान पूजा के बाद निशान वितरण किया। निशान यात्रा में साथ-साथ बाबा का डोला चला। जिसमें बाबा वृंदावन के फूलों से सजे हुए थे। इसी के साथ मंदिर के महंत ने बाताया कि विशेष मंदिर की टीम के करीब 200 सदस्य बाबा की पालकी के एवं निशान वितरण के कार्य में लगाए रहे। निशान यात्रा नीम करौली धाम से आगरा रोड, सासनी गेट, हाथरस अड्डा, खिरनी गेट होते हुए गिलहराज जी मंदिर पहुंची। इस अवसर पर लोकेश गोयल, मोहित, सुमित वार्ष्णेय, पराग वार्ष्णेय, सचिन तायल, गौरव शर्मा ने व्यवस्था संभाली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।