भक्ति और प्रेम की पराकाष्ठा में डूबे श्रद्धालु
अलीगढ़ में श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भक्तिमय संगीत और श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच कथावाचक प्रदीप कृष्ण भारद्वाज ने रुक्मणी मंगल के प्रसंग का वर्णन किया। कथा में युवाओं और महिलाओं की भारी भीड़ रही, जिसमें कई प्रमुख लोग भी शामिल हुए।

अलीगढ़। आज श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर, गांधीवाड़ा में आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन आज पांडाल भक्तिमय संगीत और श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान रहा। कथावाचक प्रदीप कृष्ण भारद्वाज ने रुक्मणी मंगल के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। बताया कि कैसे रुक्मणी जी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना मन समर्पित किया और प्रभु ने उनके आग्रह को स्वीकार कर उनका पाणिग्रहण किया। मुख्य संयोजक पूर्व मेयर शकुंतला भारती एवं संयोजक अरूण, पवन पंडित ने बताया कि कथा में विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर मंदिर महंत पवन पंडित, दिनेश शर्मा, गिर्राज किशोर, चितरंजन दास, बबली, राकेश, अखिलेश, मीडिया प्रमुख विशाल देशभक्त उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


