भगवान शिव के विरह की कथा ने किया भाव विभोर

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़ में मामू भांजे ने भव्य शिव महापुराण कथा आयोजित की, जिसमें श्रद्धालु शिव भक्ति में सराबोर रहे। कथा व्यास ने माता सती के वियोग और भगवान शिव के विरह का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया।

भगवान शिव के विरह की कथा ने किया भाव विभोर

​अलीगढ़। मामू भांजा में आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालु शिव भक्ति के रस में सराबोर नजर आए। चित्रा अग्रवाल द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में कथा व्यास पंडित कृष्ण चंद्र शास्त्री ने दिव्य प्रसंग बताए। माता सती के वियोग में भगवान शिव के विरह का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। बताया कि तारकासुर ने तीनों लोकों में अत्याचार मचा दिया था। देवताओं के कष्टों के निवारण के लिए ही माता सती ने पर्वतराज हिमालय के यहां पार्वती के रूप में जन्म लिया। कथा में पुनीत वार्ष्णेय, गोपाल, गोविंद चंद्रा, कमल कांत, बंटी, हिमानी, दीपिका, सुनीता, सुमित शर्मा, पुनीत, राजू वार्ष्णेय उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।