
ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश पर्वत...
Aligarh News - गंभीरपुरा से निकली भव्य शोभायात्रा में नाचते-गाते चले लोग, महाकाल की झांकी रही आकर्षण का केंद्र, काली ने दिखाए करतब
अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री महाकाल रूद्र सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में महाकाल मंदिर का छठा वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का क्रम 13 जनवरी से शुरु हुआ, जो आज 15 जनवरी तक चलेगा। दूसरे दिन बुधवार को बाबा महाकाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बाबा के भक्त शामिल रहे। शाम 4 बजे के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। बाबा महाकाल के डोले के साथ महाकाली व अन्य झांकियां शामिल रहीं। बैंड और डीजे ने शोभायात्रा में धूम मचा दी। इस दौरान ऐसा डमरू बजाया भोले नाथ ने, बम लहरी, शिव-शिव-शंभू जैसे धार्मिक गीतों पर बाबा महाकाल के भक्त थिरकते हुए आगे बढ़े।
जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। बाबा महाकाल की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे। लोग अपनी-अपनी छतों पर चढ़कर बाबा की पालकी को निहार रहे थे। इस दौरान महाकाल के स्वरूपों व महाकाली ने अपने करतब दिखाकर लोगों में जोश भर दिया। मार्ग हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय, जय शंभू के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा गंभीरपुरा महेंद्र नगर से शुरु होकर हाथरस अड्डा, मदार गेट, मानिक चौक, दुबे का पड़ाव जीटी रोड, पालीवाल स्कूल की तरफ से होते हुए वापस लौटी। इस दौरान बाबा के भक्तों पर भी जमकर पुष्प वर्षा हुई। शोभायात्रा में मंदिर के महंत प्रदीप महाकाल, राम अवतार शर्मा, मयूर, देवकी नंदन, हिमांशु वार्ष्णेय, विनायक शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




