Grand Amrit Jyoti Procession Celebrates Maharshi Valmiki Jayanti in Aligarh रामलीला ग्राउंड से निकाली गई अमृत ज्योति शोभायात्रा, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsGrand Amrit Jyoti Procession Celebrates Maharshi Valmiki Jayanti in Aligarh

रामलीला ग्राउंड से निकाली गई अमृत ज्योति शोभायात्रा

Aligarh News - अलीगढ़ में महर्षि वाल्मीकि की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य अमृत ज्योति शोभायात्रा आयोजित की गई। इसमें कई धार्मिक झांकियाँ और अतिथि शामिल हुए। विधायक, सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शोभायात्रा का...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Wed, 8 Oct 2025 01:26 AM
share Share
Follow Us on
रामलीला ग्राउंड से निकाली गई अमृत ज्योति शोभायात्रा

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि भगवान की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य अमृत ज्योति शोभायात्रा मंगलवार को रामलीला ग्राउंड से निकाली गई। शोभायात्रा की शुरूआत उद्घाटन खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर, हाथरस सांसद अनूप प्रधान की पत्नी लक्ष्मी प्रधान, महापौर प्रशांत सिंघल, शहर विधायक मुक्ता राजा, पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा डॉ विवेक सारस्वत, संस्थापक/अध्यक्ष राहुल चेतन ने किया। अतिथियों ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण की रचना की और दुनिया को श्रीराम के चरित्र मर्यादा पुरुषोत्तम से परिचित कराया। शोभायात्रा का शुभारंभ में महर्षि वाल्मीकि की प्रभु श्रीराम-सीता, लव-कुश, गणेश, महाकाल की भस्म आरती, हनुमान चालीसा, झांसी की रानी, सुदामा, श्रीकृष्ण सहित अनेकों देवी देवताओं की मनमोहक झांकी शामिल हुईं।

शोभायात्रा में हरियाणा से संत रत्नदास मठाधीश बैद्यनाथ, मथुरा से संत बन्ना दास, दिनेश आचार्य, रूपनाथ महाराज, ओम ऋषि, दिल्ली से मुकेश गुरू, जयपुर से संत पारसनाथ, फरीदाबाद से संत ऋषि, किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन किन्नर महामंडेलश्वर आदि शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यवाहक महामंत्री मनीष रॉय, उपाध्यक्ष सुबोध स्वीटी, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष हम्वीर सिंह, ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष विनोद करन, अध्यक्ष केशव चौधरी, संयोजक विष्णु खरे,महामंत्री आशीष कुमार नीरज, राहुल वाल्मीकि,आशीष निडर, उपाध्यक्ष मनोज चौहान, विकास चौटेल, मंत्री गौरव बैजी, प्रशांत सिंह, शानू उज्जैनवाल शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।