सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल मिलेगा उपचार

Jan 03, 2026 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - ब्लैक स्पॉट के पास अस्पताल-ट्रॉमा सेंटर किए जा रहे सूचीबद्ध, सड़क हादसों में मृत्युदर कम करने के लिए सरकार की बड़ी पहल

सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल मिलेगा उपचार

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से सरकार ने एक अहम और दूरगामी पहल शुरू की है। इस योजना के तहत सड़क परिवहन, पुलिस-प्रशासन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा चिह्नित एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉट के आसपास स्थित अस्पतालों और ट्रॉमा सेंटरों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ में त्वरित और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने के लिए न सिर्फ अस्पतालों को जोड़ा जाएगा, बल्कि वहां के डॉक्टरों और स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी। प्रदेश सरकार की इस योजना के अंतर्गत अस्पतालों को दो श्रेणियों में संबद्ध किया जाएगा।

पहली श्रेणी में वे ट्रॉमा सेंटर शामिल होंगे, जहां गंभीर रूप से घायल मरीजों के लिए आईसीयू, इमरजेंसी सर्जरी, ऑर्थोपेडिक और न्यूरो सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों। दूसरी श्रेणी में ऐसे अस्पताल रखे जाएंगे, जहां सामान्य सर्जरी और प्राथमिक उपचार की बेहतर व्यवस्था हो। उद्देश्य यह है कि किसी भी सड़क हादसे के बाद घायल व्यक्ति को नजदीकी और सक्षम चिकित्सा सुविधा तुरंत मिल सके। शासन स्तर से सभी जिलों के सीएमओ को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने जिले में एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉट के पास स्थित बड़े अस्पतालों और ट्रॉमा सेंटरों की सूची तैयार कर सात दिन के अंदर भेजें। इस सूची के आधार पर अस्पतालों को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके साथ ही चयनित अस्पतालों के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों को सड़क दुर्घटना पीड़ितों के त्वरित उपचार, ट्रायेज, ब्लीडिंग कंट्रोल और इमरजेंसी मैनेजमेंट की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। योजना की एक अहम खासियत यह है कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के इलाज का शुरुआती सात दिन का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। यह भुगतान मोटर वाहन दुर्घटना कोष से किया जाएगा, जिससे पीड़ित या उसके परिजनों पर तत्काल आर्थिक बोझ न पड़े। ..... जसरथपुर ट्रॉमा सेंटर भी शामिल अलीगढ़ के लिए भी यह पहल खास महत्व रखती है। अकराबाद क्षेत्र में स्थित जसरथपुर ट्रॉमा सेंटर को भी इस सूची में शामिल है। इस ट्रॉमा सेंटर के सूचीबद्ध होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाले हादसों में घायलों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। यहां स्टाफ भी बढ़ाया जा सकता है। .... नेशनल हाइवे पर ब्लैक स्पॉट खेरेश्वर चौराहा, बौनेर तिराहा, मुकुंदपुर, नगौला, कासिमपुर, गौमत चौराहा, अर्राना, अंडला, जट्टारी व खेड़ा नरायन सिंह। ..... स्टेट हाइवे पर ब्लैक स्पॉट औरेनी दलपतपुर, तेवतू, बीयर फैक्ट्री, गनेशपुर तिराहा, आरा मशीन चौराहा कौड़ियागंज व सिहौर बंबा। .... वर्जन.... मंडल के चारों जिलों में ट्रॉमा सेंटर व अन्य चिकित्सा इकाइयों की सूची शासन को भेज दी गई है। सरकार की यह पहल सराहनीय है। डॉ. मोहन झा, एडी हेल्थ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;