फैशन शो ग्लैमर 2026 के ऑडीशन का हुआ शुभारंभ

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़ के आगरा रोड स्थित होटल में मेगा फैशन शो ग्लैमर 2026 का ऑडिशन आयोजित किया गया। फैशन डिजाइनर रश्मि आनंद के तहत, इस कार्यक्रम का शुभारंभ अमित सर्राफ ने किया। चयनित प्रतिभागियों को 10 दिन की मॉडलिंग ट्रेनिंग दी जाएगी। ग्रैंड फिनाले में भाग लेने वाले विजेताओं को दिल्ली और मुंबई में ऐड शूट का मौका मिलेगा।

फैशन शो ग्लैमर 2026 के ऑडीशन का हुआ शुभारंभ

अलीगढ़। आगरा रोड स्थित होटल में मेगा फैशन शो ग्लैमर 2026 आयोजित किया गया। फैशन डिजाइनर रश्मि आनंद ने बताया इस बार गिफ्ट फैशन अकादमी द्वारा फैशन शो ग्लैमर 2026 का प्रथम ऑडीशन आगरा रोड स्थित होटल में किया गया। ऑडिशन का शुभारंभ स्मृति टाउनशिप के प्रबंध निदेशक अमित सर्राफ ने किया। फैशन शो ग्लैमर के निर्णायक मंडल में पारुल जिंदल, दिल्ली से आए नदीम खान रहें। संचालन राज सक्सेना ने किया। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी ही ग्रैंड फिनाले में भाग ले सकेंगे। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी को 10 दिन की मॉडलिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। 17 मई को दूसरा ऑडिशन होगा।

ग्रांड फिनाले के विजयी प्रतिभागियों को दिल्ली, मुंबई में ऐड शूट, प्रिंट शूट, रैंप शो, शार्ट मूवी में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम में आशु सिंघल, स्वदेश सरकानिया, तुलसी, नंदनी वार्ष्णेय, निहारिका आनंद, पूजा शर्मा, सोनिका वार्ष्णेय, कनिका अग्रवाल, रेनू अग्रवाल उपस्थित रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।