गैस बुकिंग की फर्जी पर्ची से सिलेंडर लेने पहुंचा युवक दबोचा

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - हरदुआगंज में एक युवक को फर्जी मोहर लगी पर्ची के माध्यम से गैस सिलेंडर लेते समय गिरफ्तार किया गया। आरोपी कुश ने चार दिनों में आधा दर्जन से अधिक सिलेंडर निकाल लिए थे। गैस एजेंसी के मालिक ने बताया कि फर्जी पर्चियों के कारण धोखाधड़ी की गई थी, जिसे रोकने के लिए नए उपाय किए जा रहे हैं।

गैस बुकिंग की फर्जी पर्ची से सिलेंडर लेने पहुंचा युवक दबोचा

n चार दिनों में आधा दर्जन से अधिक सिलेंडर ले जा चुका है जालसाज n जवां के रामपुर का निवासी कुश गैस की कालाबाजारी से जुड़ा

हरदुआगंज, संवाददाता। : कस्बा स्थित लोरिक गैस एजेंसी पर बुकिंग पर्ची पर फर्जी मोहर लगाकर सिलेंडर लेने पहुंचे एक जालसाज युवक को एजेंसी कर्मचारियों ने रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी को तत्काल स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़ा गया युवक पिछले चार दिनों में फर्जी पर्चियों के सहारे आधा दर्जन से अधिक सिलेंडर निकाल चुका था, जिससे एजेंसी कर्मचारी पहले से ही सतर्क थे।

Voice of UP

गैस एजेंसी की जांच

गैस एजेंसी के मालिक तिलकराज यादव के अनुसार, पिछले चार दिनों में सात ऐसे गैस सिलेंडरों का वितरण हुआ था, जिनकी बुकिंग पर्ची मुख्य कार्यालय से जारी ही नहीं हुई थी। हालांकि, वितरण करने वाले कर्मचारी के पास पर्चियों की संख्या पूरी थी। गहराई से जांच करने पर पता चला कि इन सभी सात पर्चियों पर फर्जी मोहर लगाई गई थी। इस धोखाधड़ी को रोकने के लिए गुरुवार से असली पर्चियों के पीछे विशेष मोहर लगाना शुरू किया गया।

आरोपी की पहचान

गुरुवार दोपहर को जवां क्षेत्र के रामपुर निवासी एक युवक फर्जी मोहर लगी पर्ची लेकर जैसे ही सिलेंडर लेने पहुंचा, कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान रामपुर निवासी कुश (पुत्र रामवीर) के रूप में हुई है, जो गैस की कालाबाजारी में लिप्त है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुश अपने साथी देव के साथ कार से सिलेंडर लेने आया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फर्जी मोहर बरामद करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, मामले में अभी तक एजेंसी की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।

-हरिभान सिंह, थाना प्रभारी

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल

किस गैस एजेंसी पर जालसाजी का मामला हुआ?
लोरिक गैस एजेंसी पर जालसाजी का मामला हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।