नौगवां में दबंगों ने अंतिम संस्कार रोका

नौगवां में दबंगों ने अंतिम संस्कार रोका

संक्षेप:

Aligarh News - गांव नौगवां में दबंगों ने शमशान घाट की जमीन पर कब्जा कर रखा था। एक युवक की मौत पर अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार करने से परिजनों को रोका गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन...

Oct 29, 2025 05:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

इगलास, संवाददाता। गांव नौगवां में दबंगों की हिमाकत देखिए, उन्होंने गांव की शमशान घाट की जमीन पर ही करब आदि सामान रखकर लंबे समय से कब्जा कर रखा था। शिकायतों के बाद भी तहसील प्रशासन दबंगों का कब्जा नहीं हटवा पाया। मंगलवार को तो दबंगई की हद तब हो गई जब हृदयगति रुकने से हुई एक युवक की मौत के बाद दबंगों ने अंत्येष्टि स्थल पर युवक का अंतिम संस्कार करने से परिजनों और ग्रामीणों को रोक दिया जिससे अंत्येष्टि स्थल पहुंचे परिजन और ग्रामीण सन्न रह गए। लोगों ने अंत्येष्टि स्थल पर अवैध कब्जा करने वाले दबंगों से काफी अनुनय विनय की, कि वह मृत युवक का अंतिम संस्कार हो जाने दें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन दबंगों ने दो टूक मना कर दिया। इस घटना से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। हारकर परिजनों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी तो सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत गांव पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप और समझाने-बुझाने के बाद ही मामला शांत हुआ और मृतक युवक का अंतिम संस्कार संपन्न हो सका। बताया जाता है कि फिलहाल गांव में शांति है, लेकिन इस घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने श्मशान स्थल से अवैध कब्जे को पूरी तरह कब्जामुक्त कराने की मांग की है।