वैश्विक बाजार में अलीगढ़ के उत्पादों की बढ़ रही पहचान : प्रशांत सिंघल

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर्स ऑर्गनाइजेशन की ओर से फ्यूजन कॉन्क्लेव आयोजित किया गया

वैश्विक बाजार में अलीगढ़ के उत्पादों की बढ़ रही पहचान : प्रशांत सिंघल

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर्स ऑर्गनाइजेशन (फियो), भारतीय स्टेट बैंक एवं उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जीटी रोड एक होटल में “फ्यूजन कॉन्क्लेव” का आयोजन किया गया। जिसमें निर्यात संवर्धन, एमएसएमई विकास, वैश्विक व्यापार की संभावनाओं तथा उद्योगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि फियो के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अजय सहाय रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अलीगढ़ के महापौर एवं निर्यातक प्रशांत सिंघल ने की। मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा कि अलीगढ़ ऐतिहासिक रूप से उद्योग और निर्यात का प्रमुख केंद्र रहा है। कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्योगों को नई दिशा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाते हैं। उद्योग एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि अलीगढ़ के उत्पाद वैश्विक स्तर पर पहचान दिला रहे हैं। मुख्य अतिथि डॉ. अजय सहाय ने कहा कि भारत का निर्यात क्षेत्र तेजी से वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है और एमएसएमई सेक्टर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बिल्डर हार्डवेयर एक्सपोर्टर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सतीश गौड, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव शलभ जिंदल, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर अध्यक्ष आलोक झा, लघु उद्योग भारती के महासचिव ललेश सक्सेना तथा यूपीकॉन के पर्यावरण, सामाजिक एवं प्रशासनिक मामलों के सलाहकार विशाल चंदानी ने औद्योगिक सुधार पर पक्ष रखा। उप आयुक्त उद्योग एसपी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित निर्यात प्रोत्साहन नीतियां एक्सपोर्ट को बढ़ाने में कारगर हैं। एसबीआई-एसएमई शाखा के मुख्य प्रबंधक मनीष मीणा ने निर्यातकों के प्रोत्साहन से जुड़ी बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दें।

निर्यात रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए निर्यातक

“निर्यात रत्न अवार्ड” समारोह में एलेन एंड एलवन के प्रबंध निदेशक धनजीत वाड्रा, रे इंटरनेशनल से अजय पटेल, होम फिट एक्सपोर्ट्स से संजीव कुमार गुप्ता, मैस्कॉट मेटल मैन्युफैक्चरर्स के पार्टनर राजेश अग्रवाल, दीप एक्सप्लो इक्विपमेंट्स के निदेशक ललेश सक्सेना, आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर के अध्यक्ष एवं गुप्ता एचसी. ओवरसीज के चेयरमैन गोपाल गुप्ता, हस्तशिल्प निर्यातक संघ के अध्यक्ष एवं स्टोनमेन क्राफ्ट्स के प्रबंध निदेशक रजत अस्थाना, साई कृपा इम्पैक्स के चेयरमैन राजेश मंगल, रोमसंस ग्रुप के प्रबंध निदेशक किशोर खन्ना तथा प्रकाश डीजल्स के प्रबंध निदेशक राजेश गर्ग को सम्मानित किया गया।

Voice of UP

यह रहे मौजूद

एसबीआई के उप महाप्रबंधक राजीव मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, अजय शर्मा, बृजेश शर्मा मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

फ्यूजन कॉन्क्लेव का आयोजन किसके द्वारा किया गया?
फ्यूजन कॉन्क्लेव का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर्स ऑर्गनाइजेशन, भारतीय स्टेट बैंक एवं उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।