
खैर में फलों के दाम को लेकर विवाद, मुकदमा
Aligarh News - खैर में फलों के दाम को लेकर विवाद, मुकदमा खैर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के
खैर में फलों के दाम को लेकर विवाद, मुकदमा खैर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के टेटीगांव रोड स्थित अरनी चौराहे पर गुरुवार शाम फलों के दाम को लेकर मुस्लिम फल विक्रेता और दो फौजी भाइयों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर फल विक्रेता के पांच–छह साथी भी मौके पर पहुँच गए और दोनों फौजी भाइयों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें फौजी नरेश कुमार निवासी धर्मपुर थाना पिसावा के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसका भाई सुमित भी घायल हो गया। दोनों वर्तमान में फौज में तैनात हैं। इसी दौरान दूसरे पक्ष से फल विक्रेता फकरुद्दीन निवासी पलाचांद थाना खैर के भी सिर में चोट आई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई और दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना के बाद दोनों पक्ष देर रात तक कोतवाली में समझौते का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। शुक्रवार को इंस्पेक्टर हरिभान सिंह की तहरीर पर चार नामजद नरेश, सुमित, आशीष निवासी धर्मपुर थाना पिसावा और फकरुद्दीन निवासी पलाचांद थाना खैर तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और व्यवसाय में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आशीष और फकरुद्दीन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




