20 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन
Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Aligarh News - अलीगढ़ में श्री अग्रवाल महिला विंग द्वारा रविवार को कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 100 से अधिक लोगों की नेत्र जांच की गई और 20 लोगों का सफल मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। साथ ही, 50 से अधिक लोगों की शुगर जांच भी की गई।

अलीगढ़। श्री अग्रवाल महिला विंग द्वारा रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल किया गया। डॉ. नीलेश मित्तल, अंजू मोरनी, राजश्री अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, सीमा गर्ग, अंजना बंसल, बबीता मांगलिक, पूजा अग्रवाल आदि संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। संस्था की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने बताया कि 100 से अधिक लोगों की नेत्र जांच की गई, जिसमें से 20 लोगों का सफल मोतियाबिंद का ऑपरेशन डॉ. नीलेश मित्तल द्वारा वरदान हॉस्पिटल में किया गया। सचिव रजनी अग्रवाल ने बताया कि 50 से अधिक लोगों की शुगर जांच भी की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


