एक्युप्रेशर चिकित्सा पद्धति आज भी अचूक : अमर प्रताप

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - - श्री वार्ष्णेय मंदिर में 15 दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन

एक्युप्रेशर चिकित्सा पद्धति आज भी अचूक : अमर प्रताप

अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय मंदिर में निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। 15 दिवसीय इस शिविर में दो सत्र सुबह और शाम रहेंगे। जिसमें असाध्य रोगों के इलाज की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वस्थ्य रहने के विभिन्न उपाय बताए जाएंगे। 15 दिवसीय शिविर का मंगलवार शाम पांच बजे शहर विधायक मुक्ता राजा, मंदिर के व्यवस्थापक राधेलाल, समाजसेवी एलडी वार्ष्णेय और प्रशिक्षक अमर प्रताप सिंह ने शुभारंभ किया। आयोजकों ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन सुबह छह से सात बजे तक प्रशिक्षण और सात से 11 बजे तक उपचार किया जाएगा। दूसरे सत्र में शाम को चार से छह बजे तक उपचार और शाम को छह से सात प्रशिक्षण रहेगा।

शहर विधायक ने कहा कि शिविर का सभी को लाभ लेना चाहिए। प्रयागराज से आए प्रशिक्षक अमर प्रताप चंद्रवंशी ने कहा कि बदलती दिनचर्या में हम विभिन्न बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। यदि थोड़ी सी सावधानी रखी जाए तो बीमारियों से दूर रह सकते हैं। एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति अचूक है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। घुटना दर्द, शरीर में अकड़न, बुखार, पेट संबंधित रोग, नींद नहीं आना, थकावट महसूस करने आदि कई रोगों का इलाज एक्यूप्रेशर में बहुत सहज तरीके से है। संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. रणवीर सिंह, वीरेश यादव, लोकेश पचौरी, प्रशांत माहेश्वरी, सोमेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।